Tuesday, February 17, 2026
Advertisement
Home समाज मुख्यमंत्री ने जवान निशान्त शर्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि दी

मुख्यमंत्री ने जवान निशान्त शर्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि दी

374


मुख्यमंत्री ने जम्मू में कर्तव्य पालन के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए जनपद सहारनपुर
निवासी सेना के जवान श्री निशान्त शर्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।मुख्यमंत्री ने शहीद के परिजनों को 50 लाख रु0 की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की।शहीद के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने तथा जनपद की एक सड़क का नामकरण शहीद श्री निशान्त शर्मा के नाम पर करने की भी घोषणा। मुख्यमंत्री ने शहीद के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। प्रदेश सरकार द्वारा शहीद के परिवार को हर सम्भव मदद प्रदान की जाएगी।


लखनऊ –
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जम्मू में कर्तव्य पालन के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए जनपद सहारनपुर निवासी सेना के जवान निशान्त शर्मा के शौर्य और वीरता को नमन करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी है। मुख्यमंत्री ने शहीद के परिजनों को 50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है।

उन्होंने शहीद के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने तथा जनपद की एक सड़क का नामकरण शहीद निशान्त शर्मा के नाम पर करने की भी घोषणा की है।मुख्यमंत्री ने शहीद निशान्त शर्मा के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि शोक की इस घड़ी में राज्य सरकार उनके साथ है। प्रदेश सरकार द्वारा शहीद के परिवार को हर सम्भव मदद प्रदान की जाएगी।