Wednesday, February 25, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 4238 लोगों का हुआ उपचार

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 4238 लोगों का हुआ उपचार

491

जनपद के 56 स्वास्थ्य केन्द्रों पर आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 4238 लोगों का हुआ उपचार।

प्रतापगढ़ – जनपद में आज 56 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गयाए जहां पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी जाने वाली विभिन्न सेवाओं से सम्बन्धित प्रचार प्रसार सामग्री हेतु स्टाल लगाया गया तथा मेले में आने वाले समस्त लाभार्थियों की थर्मल स्कैनिंग एवं हैण्ड वाशिंक हेल्पडेस्क के माध्यम से करायी गयी। विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य योजनाओं जैसे.कोविड.19ए महिला नसबंदीए परिवार कल्याण कार्यक्रम, राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम, कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम, टीकाकरण, जेएसवाई, जेएसएसके 102ध्108 एम्बुलेन्स सेवाओंए आयुष्मान भारत योजना कार्यक्रम, संचारी एवं गैर संचारी रोग नियंत्रण एवं पोषण अभियान से सम्बन्धित जानकरीध्मार्गदर्शन प्रदान किया गया।


सभी 56 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेलों में उपचार हेतु मेले में एलौपैथिकए होम्योपैथिकए आयुर्वेदिकए आयुष के चिकित्सकों द्वारा 4238 जिसमें 1781 महिलाए 1643 पुरूष एवं 814 बच्चों को उपचारित किया गया। मेलों में पोषण परामर्श हेतु बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा कुपोषण को दूर करने हेतु पोषण से सम्बन्धित स्टाल लगाया गया जिसके माध्यम से मेले में आने वाली गर्भवती महिलाओं एवं किशोरध्किशोरियों को पोषण से सम्बन्धित परामर्श दिया गया। आयुष्मान भारत योजना के अन्तर्गत आने वाले 185 लाभार्थियों के गोल्डेन कार्ड बनाये गये। कोविड.19 के अन्तर्गत कुल 510 एण्टीजन टेस्ट किये गये जिसमें कोई भी पाजिटिव नहीं पाया गया। गर्भवती महिलाओं का बीपीए शुगरए एएनसी चेकअप के साथ ही साथ उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को भी चिन्हीकरण किया गया।