Saturday, March 14, 2026
Advertisement
Home राजनीति भाजपा से हर वर्ग धोखे का लेगा बदला-अखिलेश

भाजपा से हर वर्ग धोखे का लेगा बदला-अखिलेश

587

लखनऊ, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने संसद मे धोखे से किसान बिल पास करवाने पर को लेकर बीजेपी पर तंज कसते हुये कहा है कि किसान किस तरह से बीजेपी से ‘न्यूनतम समर्थन’ मूल्य के धोखे का बदला लेंगे।

भाजपा ने धोखे से सरकार बनाई है। अब जनता को एक और धोखा दे रहे हैं। वे मनरेगा को नौकरी मान रहे हैं। मनरेगा कांग्रेस ने शुरू थी। ऐसे तो न जाने कितने करोड़ लोगों को रोजगार दिया होगा। प्रदेश में भाजपा सरकार आने से पूर्व कृषि क्षेत्र में देश में नंबर वन था, भाजपा सरकार आने के बाद अपराध में नंबर वन बन बया है।

इतिहास में पहली बार पंचायतों ने सरकार के खिलाफ विरोध में उतरी है। इससे साबित हो गया है कि सरकार से सभी वर्ग दुखी है। भाजपा सरकार जो भी फसलें व नीतियां लागू करती है, बिना सोचे समझे फैसले ले लेती है। 

प्रदेश सरकार ने रोजगार देने के लिए आयोग बनाया है। बाहर से आने वाले श्रमिकों की स्किल मैपिंग कराई है। सरकार बताए कि आयोग में कितने लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया, उनमें से कितनों को नौकरी दी गई। किस स्किल में किसे नौकरी दी गई है।

सवा करोड़ लोगों को नौकरी देने का दावा 100 फीसदी झूठा प्रचार है।यह मुख्यमंत्री का उसी तरह का दिव्य गणित है जो उन्होंने बाहर से आने वालों के बारे में बताया था कि कहां से आने वाले कितने प्रतिशत श्रमिक कोरोना पॉजिटिव हैं। दिव्य गणित की तरह ही रोजगार देने की बात दिव्य झूठ है। इसमें युवाओं को नौकरी की बात नहीं है….?

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने ट्वीट के साथ दो फोटो भी शेयर की हैं जिसमें महिला किसान खर पतवार निकाल रही है, वहीं दूसरी फोटो में पुरूष किसान अपने खेत की खुदाई कर रहा है। अखिलेश यादव ने अपने ट्वीट मे कहा कि…….

भाजपा बताए कि उनके दिखावटी सदस्यता अभियान की तरह MSP पाने के लिए भी कोई मिस्डकॉल नंबर होगा क्या….? अब किसान हर गाँव में भाजपा का खेत खोदकर, इन्हें जड़ से उखाड़कर बताएँगे कि कैसे ‘न्यूनतम समर्थन’ के धोखे के बदले वो इनके विरूद्ध ‘अधिकतम विरोध’ कर भाजपा का ही दाना-पानी बंद कर देंगे।

सपा सरकार ने अपराध नियंत्रण के लिए आधुनिक वाहनों के साथ यूपी डायल 100 सेवा शुरू की। इसका रिस्पांस टाइम 5 से 10 मिनट था। महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान के लिए 1090 वीमेन पावरलाइन शुरू की थी। भाजपा सरकार ने इन सेवाओं को बर्बाद कर दिया। सरकार बदले की भावना से काम कर रही है।

अखिलेश यादव ने कहा कि सपा सरकार के काम और नया घोषणापत्र लेकर जनता के बीच जाएंगी। साइकिल लगातार चलेगी, रथ भी चलेगा, भाजपा ने धोखे के अलावा कुछ नहीं किया। उसके मेक इन इंडिया, अच्छे दिन, आत्मनिर्भर जैसे नारे फेल हो रहे हैं।

समाज के लोग अपने आसपास देख रहे हैं।भाजपा ने किसी के लिए कुछ किया हो तो बताएं, संकट के समय भी सपा सरकार के  समय की एंबुलेंस,अस्पताल,मेडिकल कॉलेज जनता के काम आ रहे हैं। प्रधानमंत्री अब स्वीकार कर रहे हैं कि सोशल डिस्टेंसिंग के अलावा कोरोना का न इलाज है, न ही दवा। भाजपा जनता को गुमराह करके जब 325 सीटें जीत सकती है तो समाजवादी पार्टी काम के बल पर 351 क्यों नहीं। समाजवादी पार्टी हर जाति, धर्म के लोगों को साथ लेकर, उनका सम्मान करके चुनाव में उतरेगी। सरकार के खिलाफ हर वर्ग में नाराजगी है।