
लखनऊ – भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने 72वे गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर सभी प्रदेश वासियो को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि 26 जनवरी का दिन संविधान की स्थापना व भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूती प्रदान करने का दिन भी है। अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा कि सभी प्रदेशवासी संविधान का सम्मान एवं लोकतंत्र में आस्था रखते हुए आपसी सौहार्द व एकता के साथ देश व प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयासों में अपना योगदान दें।























