Monday, March 9, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश अयोध्या बीस हजार का इनामिया तमन्चे के साथ गिरफ्तार

बीस हजार का इनामिया तमन्चे के साथ गिरफ्तार

264

अयोध्या /मवई मवई पुलिस ने आज एक युवक को तमन्चे के साथ गिरफ्तार किया।गिरफ्तार किये गये के विरुद्ध जनपद रायबरेली के थाना शिव गढ़ में तीन मुकदमे गैंगेस्टर एक्ट के तहत दर्ज थे।कोतवाल मवई विश्वनाथ यादव ने बताया कि ग्राम उमापुर के आकाश तिवारी पर रायबरेली जनपद के थाना शिव गढ़ में गैंगेस्टर एक्ट के तहत तीन मुकदमे दर्ज थे।रायबरेली पुलिस ने इस पर बीस हजार का इनाम घोषित कर रखा था।रायबरेली पुलिस ने इसको पकड़ने के लिये कई बार दबिश भी दी लेकिन सफलता नही मिली।

शुक्रवार को मुखबिर के जरिये मिली सूचना पर कोतवाल विश्वनाथ यादव ने तत्काल चौकी इंचार्ज बाबा बाजार धर्मेन्द्र कुमार सिंह को मौके पर भेजा।चौकी इंचार्ज ने सिपाही अलखराम वर्मा तथा सतीश यादव को लेकर उमापुर तिराहे पर पहुंचे पुलिस टीम को देखकर आकाश तिवारी भागने लगा।इस पर चौकी इंचार्ज ने पुलिस टीम के साथ घेर कर धर दबोचा।कोतवाल विश्वनाथ यादव ने बताया कि पकड़े गये आकाश तिवारी की जामा तलाशी लेने पर उसके पास एक तमंचा 15 बोर तथा दो जीवित कारतूस मिले।कोतवाल ने बताया कि आकाश तिवारी को जेल भेज दिया गया।