Saturday, March 14, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश प्रतापगढ़ में 29 दिसम्बर को होगा रोजगार मेले का आयोजन

प्रतापगढ़ में 29 दिसम्बर को होगा रोजगार मेले का आयोजन

223

जिला सेवायोजन कार्यालय में 29 दिसम्बर को होगा रोजगार मेले का आयोजन रोजगार मेले में वेलस्पन इण्डिया लिमिटेड गुजरात के द्वारा ट्रेनी आपरेटर पद हेतु अभ्यर्थियों का होगा चयन।

प्रतापगढ़, जिला सेवायोजन कार्यालय प्रतापगढ़ में दिनांक 29 दिसम्बर 2020 को पूर्वान्ह 10 बजे रोजगार मेले का आयोजन किया गया है जिसमें निजी क्षेत्र की टेक्सटाइल कम्पनी वेलस्पन इण्डिया लिमिटेड गुजरात के द्वारा ट्रेनी आपरेटर (स्पिनिंग/वीविंग/प्रिंटिग/डाईंग/टेलरिंग) पद हेतु अभ्यर्थियों का चयन किया जाना है।

ऐसे इच्छुक 18 से 30 वर्ष की आयु के अभ्यर्थी जो कक्षा.8ध्हाईस्कूलध्इण्टर उत्तीर्ण हो अथवा आई0टी0आई0 ;मैकेनिक-डीजल, फिटर, मशीनिष्टद्ध हो दिनांक 27 दिसम्बर 2020 तक आवेदन कर सकते है। मेले में प्रतिभागिता सुनिश्चित करने के लिये अभ्यर्थी को सर्वप्रथम सेवायोजन वेब पोर्टल sewayojan.up.nic.in पर पर अपनी समस्त शैक्षिक योग्यताओं का पंजीकरण कराना होगा,पंजीकरण के उपरान्त प्राप्त यूजर आई0डी0 व पासवर्ड से पुनः लॉगिन कर कम्पनी में अनिवार्य रूप से आनलाइन आवेदन करना होगा।

पूर्व से पंजीकृत अभ्यर्थी को भी प्रतिभाग करने हेतु कम्पनी में अनिवार्य रूप से आनलाइन आवेदन करना होगा। अधिकारी जानकारी के लिये जिला सेवायोजन कार्यालय प्रतापगढ़ में सम्पर्क कर सकते है। यह जानकारी जिला सेवायोजन अधिकारी विजय बहादुर सिंह सेंगर द्वारा दी गयी है।