Thursday, February 26, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश पेयजल योजना का लोकार्पण

पेयजल योजना का लोकार्पण

183

लखनऊ – विधानसभा सरोजनी नगर के अंतर्गत ग्राम पंचायत रहीम नगर पड़ियाना में अनेक विकास योजनाओं का क्रियान्वयन संपन्न हुआl सर्वप्रथम जल जीवन मिशन (हर घर नल से जल योजना) के अंतर्गत पेयजल योजना का लोकार्पण किया गया इसके साथ ही ग्राम पंचायत भवन के जीर्णोद्धार एवं प्राथमिक विद्यालय भवन के जीर्णोद्धार योजना का क्रियान्वयन किया गयाl वहीं हाजीपुर मे प्यारे लाल यादव जी के घर से चंद्रावल जी के घर तक इंटरलॉकिंग रोड निर्माण का शुभारंभ किया गयाl इस अवसर पर ग्राम प्रधान श्रीमती मधु शुक्ला एवं अन्य जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी तथा क्षेत्रीय जन भी उपस्थित थेl