Thursday, March 19, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश पूर्व माध्यमिक विद्यालय गनौली में हुआ मतदाता सूची का प्रकाशन

पूर्व माध्यमिक विद्यालय गनौली में हुआ मतदाता सूची का प्रकाशन

229

अब्दुल जब्बार एडवोकेट व डॉ0 मो0 शब्बीर

भेलसर(अयोध्या), शिक्षा क्षेत्र रुदौली के पूर्व माध्यमिक विद्यालय गनौली में राज्य निर्वाचन आयोग द्दारा पंचायत चुनाव के दिशा निर्देश में जारी रविवार को पंचायत निर्वाचन नामावली का प्रकाशन किया गया।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता राजस्व निरीक्षक बसौढी श्री राम दुलारे तिवारी ने की। प्रकाशन के इस अवसर पर लेखपाल शैलेंद्र दुबे,प्रधानाध्यापक अकील अहमद,बीएलओ राजेंद्र कुमार तथा आनंद कुमार मिश्रा उपस्थित रहे और इसके अलावा उपस्थित जन समुदाय के समक्ष मतदाता सूची पढ़कर सुनाई गई।जिससे जनसामान्य को यह जानकारी हो जाए की उनका नाम मतदाता सूची में सम्मिलित है अथवा नहीं।जिससे जनसामान्य सूची में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर संशोधन करा सकें।मतदाता सूची के प्रकाशन के अवसर पर दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे। जिसमें मुख रूप से मोहम्मद कासिम,संदीप कुमार,गुड्डू शुक्ला,सरताज अहमद,शौकत अली,श्त्रोहन यादव,सरदार यादव,लाल बाबू यादव,चांदा,शहतू,अली अहमद,रवीश पांडे सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।