Friday, February 13, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश नव निर्वाचित विधायकों की शपथ

नव निर्वाचित विधायकों की शपथ

301


उत्तर प्रदेश विधान सभा के मा0 अध्यक्ष,हृदय नारायण दीक्षित ने आज दिनांक 19 नवम्बर, 2020 को विधान भवन स्थित टण्डन हाल में जनपद-उन्नाव के विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र सं0-162, बांगरमऊ से नव-निर्वाचित विधायक, श्रीकांत कटियार एवं जनपद-कानपुर नगर के विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र सं0-218, घाटमपुर से नव-निर्वाचित विधायक, उपेन्द्र नाथ पासवान को विधान सभा की सदस्यता की शपथ दिलायी।

दोनों विधायकों ने विधान सभा अध्यक्ष, श्री दीक्षित के समक्ष उपस्थित होकर शपथ ग्रहण की। विधान सभा अध्यक्ष ने उन्हें संविधान, विधान सभा कार्य संचालन नियमावली, स्वलिखित पुस्तक ‘हिन्द स्वराज्य का पुनर्पाठ‘ एवं ‘संसदीय दीपिका’ के संविधान अंक की प्रति भेंट की। इस अवसर पर विधान सभा अध्यक्ष ने मा0 विधायकों को बधाई देते हुए कहा कि वह विधान सभा में एक जागरूक एवं सफल विधायक के रूप में कामयाब हों और जीवन में यशस्वी हों तथा सदन में होने वाले वाद-विवाद में हिस्सा लेकर अपने क्षेत्र की जनता के जनहित की समस्याओं के निराकरण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाये।इस अवसर पर जनपद-उन्नाव के मा0 विधायकगण श्री पंकज गुप्ता, अनिल सिंह, बृजेश रावत व भाजपा नेता संजय शुक्लाएवं नवनिर्वाचित सदस्यों के पारिवारिकगण भी उपस्थित रहे।उ0प्र0 विधान सभा के प्रमुख सचिव, प्रदीप कुमार दुबे भी उपस्थित रहे।