Saturday, March 14, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश दो माह पूर्व अगवा किशोरी बरामद,आरोपी गिरफ्तार

दो माह पूर्व अगवा किशोरी बरामद,आरोपी गिरफ्तार

198

मुजतबा खाँ

अयोध्या, भेलसर मवई थाना क्षेत्र के बिहारा गांव से दो माह पूर्व अगवा की गई किशोरी को पुलिस ने बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।मवई थाना क्षेत्र के बिहारा गांव से गत 17 जुलाई को एक किशोरी को मध्य प्रदेश के इंदौर शहर का एक युवक उसके घर से बहला-फुसलाकर भगा ले गया।किशोरी के परिजनों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन कहीं पता नही चला।इसके बाद किशोरी के पिता ने मवई थाना पहुंच कर अपनी पुत्री के अपहरण की तहरीर दी।तहरीर के आधार पर पुलिस ने 363,366 16/17 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर किशोरी को तलाशना शुरू किया।

मवई के थाना प्रभारी राम किशन राना ने बताया कि सोमवार को मुखबिर के जरिये सूचना मिली कि किशोरी एक युवक के साथ बाबा बाजार के निकट संदिग्ध परिस्थितियों में खड़ी हैं।इस पर सैदपुर चौकी इंचार्ज मनोज कुमार प्रजापति,सिपाही हरेंद्र कुशवाहा तथा महिला आरक्षी के साथ पहुंच कर किशोरी को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को जेल तथा किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिये भेजा जा रहा है।पकड़ा गया आरोपी जसवंत सिंह पुत्र राम औतार सिंह मध्य प्रदेश के इन्दौर शहर का रहने वाला है।