Saturday, March 14, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश दबंगों द्वारा अवैध निर्माण का पीड़ित ने लगाया आरोप

दबंगों द्वारा अवैध निर्माण का पीड़ित ने लगाया आरोप

192

अब्दुल जब्बार एडवोकेट

अयोध्या, भेलसर दबंगों व भूमाफियाओं द्वारा गरीबों की भूमि पर क़ब्ज़ा करना आम बात हो गयी है।ऐसे मामलों में पीड़ित पक्ष को समय से न्याय न मिलने से दबंगों के हौसले बुलंद हो जाते हैं।ऐसा ही एक मामला रूदौली सर्किल के थाना मवई अंतर्गत सैदपुर गांव का सामने आया है।
ग्राम सैदपुर निवासी मो0 मुजीब पुत्र अब्दुल वाहिद ने उच्च अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर कहा है कि उसकी भूमि गाटा संख्या 1568 पर उसका नाम अन्य खातेदारों के साथ दर्ज है।उसकी कमज़ोरी का फायदा उठा कर गांव निवासी सिकंदर,सज्जाद,अनवर,सद्दाम व अकरम पुत्र गण मो0 हुसैन जबरन सरहँगी व दबंगई के बल पर उसकी भूमि पर अवैध निर्माण करने की नियत से नींव खुदवा रहे हैं।जबकि उनका इस भूमि पर कोई हक नहीं है।इस सम्बंध में तहसीलदार प्रज्ञा सिंह ने बताया कि मामले की जांच व निस्तारण के लिए पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम को निर्देशित किया गया है।चौकी इंचार्ज सैदपुर ने बताया कि हल्का लेखपाल हरिश्चंद्र ने मौके की नाप की थी लेकिन शिकायत कर्ता संतुष्ट नहीं थे इसलिए फिलहाल निर्माण रुकवा दिया गया है।पुनः पक्षों की मौजूदगी में नाप कराके मामले का निस्तारण कराया जाएगा।