Saturday, March 7, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश टॉप टेन अपराधी को पुलिस ने ग्रिफ्तार कर भेजा जेल

टॉप टेन अपराधी को पुलिस ने ग्रिफ्तार कर भेजा जेल

238

अब्दुल जब्बार एडवोकेट

अयोध्या, भेलसर रूदौली सर्किल के पटरंगा थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक टॉप टेन अपराधी को एक अदद देशी तमंचा 312 बोर  व दो अदद कारतूस 312 के साथ गिरफ्तार करने का दावा किया है। जानकारी के मुताबिक बीते शुक्रवार की शाम लगभग सात बजे सीओ सर्किल रूदौली क्षेत्र के पटरंगा थाना की पुलिस ने ईशा पुत्र मोहम्मद इब्राहिम 42 वर्ष निवासी ग्राम बाजिदपुर थाना पटरंगा को ग्राम गेरौंडा की कच्ची सड़क बाजिदपुर नहर के पास से एक अदद देशी तमंचा 312 बोर तथा दो अदद जिन्दा कारतूस 312 बोर के साथ उपनिरीक्षक पंकज कुमार सिंह,कांस्टेबल मुनेन्द्र सागर ने मौके पर पहुँच गिरफ्तार कर लिया।थानाध्यक्ष पटरंगा रतन कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपी को मुकदमा अपराध संख्या178/20 की धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर न्यायालय भेजा जा रहा है।