Thursday, February 19, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर मुशायरा एवं कवि सम्मेलन

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर मुशायरा एवं कवि सम्मेलन

288


लखनऊ –
 जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश के निर्देश पर गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 25 जनवरी 2021 को अटल बिहारी बाजपेई कनेवेंशन सेन्टर शाहमीना रोेड़ लखनऊ में सायंकाल 05ः00 बजे से कवि सम्मेलन एवं मुशायरे का आयोजन किया गया है इस अवसर पर कवि एवं शायरों को पुरस्कृत एवं सम्मानित किया जायेगा।

1-गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर मुशायरा एवं कवि सम्मेलन –
2-कवियों, शायरों को सम्मानित किया जायेगा-

      कवि सम्मेलन मुशायरे के संयोजक सुल्तान शाकिर हाशमी है। यह जानकारी उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा जयराज तोमर ने दी। इस अवसर पर संजय मिश्रा ”शौक कैफी आजमी सम्मान-2021, सरला शर्मा ”अस्मा” महादेवी वर्मा सम्मान 2021, डा0 रंगनाथ मिश्र ”सत्य” पंडित कृष्ण बिहारी बाजपेयी सम्मान-2021, डा0 अखिलेश मिश्रा रामधारी सिंह दिनकर सम्मान-2021, डा0 राकेश वर्मा गोपाल दास नीरज सममान-2021 से सम्मानित भी किया जायेगा।


उन्होंने बताया कि सम्मानित किये जाने वाले शायरों के नाम वाहिद अली ”वाहिद” को डा0 हरवंश राय बच्चन सम्मान-2021, डा0 हारुन रशीद मिर्जा गालिब सम्मान-2021, डा0 तारिक कमर प्रो0 रघुपति सहायक फिराक गोरखपुरी सम्मान-2021, आयशा अय्यूब शाहजहाॅ बानों याद सम्मान-2021।