Friday, March 13, 2026
Advertisement
Home राजनीति उत्तर प्रदेश में ध्वस्त कानून व्यवस्था

उत्तर प्रदेश में ध्वस्त कानून व्यवस्था

231

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर आज राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के सभी जनपदों की सभी तहसीलों पर जोरदार प्रदर्शन कर समाजवादी पार्टी ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित अपना 16-सूत्रीय मांग पत्र जिलों के अधिकारियों को सौंपा। अखिलेश यादव ने क्षेत्र पंचायत एवं जिला पंचायत अध्यक्षों के चुनाव में भाजपा सरकार द्वारा की गई धांधली और लोकतंत्र की हत्या के विरोध में प्रदर्शन की अपील की थी।

May be an image of 5 people, people standing and text that says '-कमकरा कम पार्टी 170 सरोजनीनगर 110 सरोजनीनगर कम करो कम क समाजवादी पार्टी 170 सरोजनीनग डीजल पेट्रोल के दाम कम करो कम करो समाजवादी पार्टी 170 सरोजनीनगर लोहिय'

अखिलेश यादव जी के आव्हान पर आज सरकार की जनविरोधी नीतियों, ब्लॉकप्रमुख एवं जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में शाषन प्रशासन की अराजकता, डीज़ल पेट्रोल के दामो में हो रही बेतहाशा वृद्धि, किसानों के उत्पीड़न, बेदम कानून व्यवस्था, महिला उत्पीड़न के विरोध में तहसील सरोजनी नगर में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों के संग प्रदर्शन किया।राज्य भर में लाखों कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने प्रदर्शन में हिस्सा लिया।यह तो सर्वविदित है कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में समाजवादी पार्टी के सदस्य भाजपा से ज्यादा विजयी हुए थे। लेकिन भाजपा ने छल-बल और प्रलोभन के अलावा सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग करते हुए अध्यक्ष पदों पर कब्जा जमा लिया है। भाजपा ने अपने विपक्ष के प्रत्याशियों और उनके समर्थकों का हर तरह से उत्पीड़न किया है।
जिस तरह से भाजपा ने जनादेश की अवमानना करते हुए लोकतंत्र की हत्या की है उससे पूरे प्रदेश में क्षोभ की लहर व्याप्त है।

राष्ट्रपति महोदय को सम्बोधित ज्ञापन में भाजपा सरकार की नाकामियों का भी उल्लेख है। इस ज्ञापन में मुख्य मांगे हैः-

  1. किसानों को उनकी फसलों का लाभकारी मूल्य दिया जाए एवं न्यूनतम समर्थन मूल्य (एम.एस.पी.) की गारंटी दी जाए।
  2. प्रदेश में किसानों का गन्ने का बकाया भुगतान लगभग 15 हजार करोड़ रूपये तत्काल दिये जाए।
  3. किसानों के ऊपर जो काला कृषि कानून थोपा जा रहा है उसे तत्काल वापस लिया जाए।
  4. बढ़ती मंहगाई (डीजल-पेट्रोल, रसोईं गैस, खाद, बीज, कीट नाशक दवाएं, कृषि यंत्र इत्यादि) पर रोक लगाई जाए।
  5. बेरोजगार नौजवानों को रोजगार दिया जाए।
  6. उत्तर प्रदेश में ध्वस्त कानून व्यवस्था को दुरूस्त किया जाए।
  7. महिलाओं के साथ हो रहे अपराध पर रोक लगाई जाए।
  8. समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आजम खां सांसद जी और उनके परिवार व पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न बन्द हो तथा उनके ऊपर फर्जी मुकदमें दर्ज करना तत्काल बंद किया जाए।
  9. उत्तर प्रदेश भाजपा सरकार द्वारा किए जा रहे संगठित अपराध को अविलम्ब बंद किया जाए।
  10. उत्तर प्रदेश की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त किया किया जाए।
  11. बढ़ते भ्रष्टाचार पर रोक लगाई जाए।
  12. कोरोना काल में सरकार द्वारा किए गए भ्रष्टाचार की जांच कराई जाए और मृतकों के परिजनों को मुआवजा दिया जाए।
  13. जिला पंचायत व क्षेत्र पंचायत अध्यक्षों के चुनाव में हुई धांधली एवं हिंसा की जांच कराई जाए। जांच में पाए गए दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाई की जाए और पुनः मतदान कराया जाए।
  14. पत्रकारों के ऊपर लगातार हो रहे हमले और हत्याओं पर रोक लगाई जाए।
  15. दलित वर्ग तथा अल्पसंख्यक वर्ग पर हो रहे अत्याचार बन्द हों।
  16. पिछड़े वर्ग को अनुमन्य 27 प्रतिषत आरक्षण में कटौती बन्द हो।

बाराबंकी के अन्तर्गत तहसील रामनगर में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी के निर्देश पर समाजवादी पार्टी के नेता पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं पूर्व प्रदेश महासचिव अरविंद कुमार सिंह गोप जी के नेतृत्व में केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ समाजवादी कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदर्शन कर उपजिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राज्यपाल महोदय को ज्ञापन सौंपा गया। यह प्रदर्शन डबल इंजन की सरकार के द्वारा डीजल,पेट्रोल, गैस की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि,और किसानों का उत्पीड़न,तथा ब्लाक प्रमुख,और जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में लोकतन्त्र की हत्या,धांधली, बीजेपी के गुंडों द्वारा गुंडागर्दी, महिलाओं के साथ बेइज्जती के खिलाफ है। अपने संबोधन में पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप जी ने कहा कि यह सरकार अपनी नैतिकता खो चुकी है अब इस सरकार को बर्खास्त कर देना चाहिए। ब्लाक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में जो नंगा नाच पुलिस,और बीजेपी के गुंडों ने किया है बहुत ही शर्मनाक हरकत है लोकतन्त्र की हत्या है इसे समाजवादी पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी।आने वाला समय समाजवादियों का है सब कुछ याद रखा जाएगा। 2022 में सपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी, और हम सब के नेता सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी पुना मुख्यमंत्री बनेंगे। पूरे प्रदेश में खुशहाली होगी,किसानों के चेहरे पर मुस्कान आयेगी विकास के नए रास्ते खुलेंगे लोगों को रोजगार मिलेगा,समाजवादी पार्टी का यही सपना है।

लखनऊ समाजवादी पार्टी ने आज सरकार की जनविरोधी नीतियों,पंचायत चुनाव में शासन प्रशासन की अराजकता, डीज़ल पेट्रोल के दामो में हो रही बेतहाशा वृद्धि, किसानों के उत्पीड़न, बेदम कानून व्यवस्था, महिला उत्पीड़न के विरोध लखनऊ सदर तहसील पर प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया।प्रदर्शन का नेतृत्व नगर अध्यक्ष सुशील दीक्षित, सौरभ सिंह यादव, प्रदीप सिंह बब्बू, जीतू यादव, शिवराज यादव,अरमान खान, मुकेश शुक्ला, मुजीब उर रहमान बबलू, दीपक रंजन सहित कई नेताओं ने किया।


सीतापुर – उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महंगाई, ब्लॉक प्रमुख चुनाव में धांधली, बिगड़ी कानून व्यवस्था समेत अन्य मुद्दों को लेकर आज प्रदेश व्यापी विरोध प्रदर्शन का किया था ऐलानआज सीतापुर में सपा के पूर्व विधायक राधेश्याम जयसवाल के कार्यालय पर चल रहा है प्रदर्शन, सरकार विरोधी की जा रही है नारेबाजी, पुलिस प्रशासन भारी बल के साथ मौजूद, नहीं जाने दे रहा किसी भी नेता को तहसील।तहसील में भारी संख्या में मौजूद है पुलिस बल, सभी तहसीलों पर प्रदर्शन ना हो इसके लिए पुलिस ने समाजवादी पार्टी के नेताओ व कार्यकर्ताओं को रोका, सपा के पार्टी कार्यालय को भी पुलिस ने किया छावनी में तब्दील।