Saturday, March 14, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश ई-लोक अदालत का आयोजन

ई-लोक अदालत का आयोजन

193

लखनऊ, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ सपना त्रिपाठी ने बताया कि आगामी रविवार 01 नवम्बर 2020 को जितेन्द्र कुमार सिंह प्रधान न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय लखनऊ के नेतृत्व में पारिवारिक न्यायालयों में ई-लोक अदालत का आयोजन किया जाना सुनिश्चित किया गया है। इस ई-लोक अदालत हेतु अगस्त कुमार तिवारी अपर प्रधान न्यायाधीश, पारिवारिक न्यायालय लखनऊ को लोक अदालत का नोडल अधिकारी नामित किया गया है।

ई-लोक अदालत में सुलह समझौते के आधार पर वैवाहिक मामलों का निस्तारण सम्बन्धि न्यायालयों द्वारा किया जायेगा। ई-लोक अदालत में सभी पक्षकार जिनके मामले किसी पारिवारिक न्यायालय में लम्बित हो अपने मामले 01.11.2020 से पूर्व लगवा सकते है। सुलह समझौते के आधार पर मामलों के निस्तारण के लिये इच्छुक पक्षकार अपने सुलहनामें ई-लोक अदालत से पूर्व सम्बन्धित न्यायालयों में दाखिल कर सकते है, जिससे न्यायालय सुलहनामें का सत्यापन कर मामले का निस्तारण लोक अदालत की तिथि तक कर सकें।