
रविवार को भाजपा प्रदेश महामंत्री अवध क्षेत्र प्रभारी अमरपाल मौर्या जी का विधायक की मौजूदगी में होगा भव्य स्वागत।
राहुल यादव
अयोध्या – मवई रविवार सुबह 10बजे भाजपा प्रदेश महामंत्री अवध क्षेत्र प्रभारी अमरपाल मौर्या का जिले की सीमा पर स्थित अशरफपुर गंगरेला मोड़ पर समाजसेवी जगन्नाथ यादव की अगुवाई में विधायक राम चन्द्र यादव विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ भव्य स्वागत करेंगे। इस दौरान रुदौली विधानसभा के सभी भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।
क्षेत्रीय विधायक ने क्षेत्र की जनता से अपील करते हुए कहां है ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंच कर माननीय अमरपाल मौर्या जी का स्वागत करें और उनके संबोधन को सुनें।यह जानकारी समाजसेवी जगन्नाथ यादव व मंडल अध्यक्ष अंजनी साहू ने दी है।
उन्होंने कहा 10 जनवरी दिन रविवार सुबह 10:00 बजे स्थान अशरफपुर गंगरेला मोड़ पर रुदौली विधायक रामचंद्र यादव सहित विधानसभा क्षेत्र के सभी पदाधिकारी अयोध्या आगमन पर अमरपाल मौर्या जी का स्वागत करेंगे। स्वागत कार्यक्रम रानीमऊ चौराहा बीपी मवई व भेलसर चौराहा आदि जगहों पर प्रदेश महामंत्री जी का स्वागत किया जाएगा।
























