Sunday, February 15, 2026
Advertisement
Home समाज अन्र्तराष्ट्रीय बालिका सप्ताह के अन्तर्गत बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं कार्यक्रम

अन्र्तराष्ट्रीय बालिका सप्ताह के अन्तर्गत बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं कार्यक्रम

374

लखनऊ,  जिला प्रोबेशन अधिकारी लखनऊ ने बताया कि वरदान इंटरनेशलन एकेडमी खरगापुर गोमतीनगर लखनऊ मे अन्र्तराष्ट्रीय बालिका सप्ताह के अन्तर्गत बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वरदान इंटरनेशनल एकेडमी की प्रधानाचार्या ऋच्चा खन्ना, महिला शक्ति केन्द्र, समाज कल्याण विभाग की अधीक्षिका, लक्ष्य यूथ फाउण्डेशन के सदस्य उपस्थित रहें। कार्यक्रम मे विद्यालय परिसर में लक्ष्य यूथ फाउण्डेशन द्वारा रंगोली बनायी गयी बालिकाओं द्वारा स्लोगन व नारा लेखन किया गया।

नशा मुक्त भारत अभियान का प्रचार-प्रसार करते हुए नशा न करने की शपथ दिलवायी गयी। कार्यक्रम के अन्त में प्रधानाचार्या श्रीमती ऋच्चा खन्ना द्वारा विजेता प्रतिभागियों केा प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया, पुरस्कार स्वरूप बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं अंकित मग एवं ट्राॅफी प्रदान की गयी। लक्ष्य यूथ फाउंडेशन के सदस्यों को प्रधानाचार्या द्वारा विद्यालय की मैगजीन एवं पौधा भेट किया गया।