कोरोना संकट में जन-जन के साथ खड़े रहे योगी-शिव प्रताप शुक्ल


पूर्व केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री एवं राज्यसभा सदस्य शिव प्रताप शुक्ला ने कहा कि कोविड संकट के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद की परवाह किए बिना कोरोना पीड़ितों की सुध ली। ऐसे समय मे जब विपक्ष के नेता घरों में वैठे थे, योगी कोरोना पीड़ितों के बीच थे। संपूर्ण भारत में उत्तर प्रदेश के कोरोना प्रबंधन की तारीफ की गईम विश्व स्वास्थ्य संगठन जैसी संस्था ने भी योगी सरकार के कोरोना प्रबंधन  की सराहना की। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था को लेकर योगी सरकार ने अभूतपूर्व कार्य किया है। उन्होंने चुनाव में सभी बूथ अध्यक्षों व पन्ना प्रमुखों को महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए एक-एक बूथ  पर ध्यान देने पर जोर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button