Monday, January 19, 2026
Advertisement
Home राजनीति क्या वरुण गांधी का सपा में होगा स्वागत

क्या वरुण गांधी का सपा में होगा स्वागत

353
क्या वरुण गांधी का सपा में होगा स्वागत
क्या वरुण गांधी का सपा में होगा स्वागत

क्या वरुण गांधी का सपा में होगा स्वागत

भाजपा को हाटाने में यदि वरुण गांधी का साथ मिला तो स्वागत – शिवपाल सिंह यादव

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव बलिया पहुंचने पर भाजपा पर हमला बोला और कहा कि हम भगवान राम के आदर्शों पर चलने वाले लोग हैं,हम भगवान श्री कृष्ण के आदर्शों पर चलते हैं।उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर इसी तरह से उत्पीड़न चलेगा, झूठे मुकदमें लिखे जाएंगे, अगर ऐसे ही जनता को निराश करोगे तो फिर समाजवादी पार्टी चुप नहीं बैठेगी हम मोमबत्ती लेकर नहीं चलेंगे।

समाजवादी एक होकर निकलेंगे फिर तो लंका जलेगी!उन्होंने पत्रकारों से वरुण गांधी से लेकर कांग्रेस और अखिलेश यादव की तेलंगाना यात्रा पर खुलकर बात की।इसी दौरान उन्होंने भाजपा पर हमला बोला।भाजपा सांसद वरुण गांधी को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को हटाने के लिए जो भी हमारे साथ आएगा हम उसका स्वागत करते हैं।

यह भी पढ़ें – विवेकानन्द के सपनों का भारत

पीलीभीत से भाजपा सांसद वरुण गांधी विगत कुछ समय से अपनी ही सरकार के खिलाफ हमलावर रुख अपनाए हुए हैं।जिसके चलते उनके कांग्रेस में जाने की अटकलें लग रही है।हालांकि राहुल गांधी ने इसको लेकर कहा कि मैं वरुण गांधी को गले लगा सकता हूं, लेकिन उनकी विचारधारा को स्वीकार नहीं कर सकता हुँ। इस बीच ऐसी अटकलें लगाई लगाई जा रही हैं कि वरुण गांधी समाजवादी पार्टी में शामिल हो सकते हैं

शिवपाल यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में केवल सपा ही भाजपा को मुँहतोड़ जबाब दे सकती है। उन्होंने कहा कि सपा भगवान राम औरो कृष्ण के आदर्शों पर चलती है। शिवपाल ने कहा कि भाजपा मुसलमानों को प्रताड़ित करने का काम कर रही है। 

कांग्रेस का दावा है कि भाजपा के खिलाफ जबरदस्त अंडर करंट है, लेकिन लोगों के पास जाकर वोट मांगना काफी नहीं होगा। राहुल गांधी ये समझाने की कोशिश कर रहे हैं कि वैकल्पिक नजरिये में सिर्फ जीडीपी से संतोष कर लेने भर का नहीं है – बल्कि, जीडीपी के साथ रोजगार, एक्सपोर्ट और प्रोडक्शन और बच्चों की शिक्षा में भी नयी सोच के विकास पर जोर देना होगा। राहुल गांधी ने ऐसे ही आर्थिक से लेकर तमाम क्षेत्रों में नये नजरिये की तरफ इशारा किया है।

क्या वरुण गांधी का सपा में होगा स्वागत