
राजेन्द्र चौधरी
2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के नेताओं का कहना है कि अगर सभी कार्यकर्ता और समर्थक एकजुट होकर मैदान में उतरें, तो 2027 में प्रदेश में सपा की सरकार बनना तय है। पार्टी का दावा है कि जनता बदलाव चाहती है और इसी एकजुटता के दम पर सपा सत्ता में वापसी की तैयारी कर रही है। अब देखना यह होगा कि आने वाले समय में यह रणनीति कितना असर दिखाती है।
समाजवादी पार्टी की नीतियों पर आस्था जताते हुए कई प्रमुख नेताओं ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सभी ने अखिलेश यादव के मुख्यमंत्रित्व में समाजवादी सरकार बनाने का संकल्प लिया। अखिलेश यादव ने सभी नए साथियों का समाजवादी पार्टी में स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि सबकी एकजुटता से 2027 में भाजपा सत्ता से बाहर जाएगी और समाजवादी पार्टी सत्ता में आएगी।
आज समाजवादी पार्टी की सदस्यता लेने वालों में प्रमुख हैं रोहित कुमार पाण्डेय एडवोकेट जो संतकबीर नगर में कांग्रेस के चुनाव निशान पर लोकसभा का चुनाव लड़ चुके हैं। बीएसएफ के पूर्व डीआईजी राम सलत राम एवं मुजफ्फरनगर के अंकित सिंह। प्रगतिशील शिक्षक एवं प्रबुद्ध समाज मंच की प्रयागराज, लखनऊ, इटावा, लखीमपुर, बाराबंकी, सुल्तानपुर, कौषाम्बी, आजमगढ़, संतकबीरनगर, ललितपुर, कानपुरनगर, कुषीनगर, गोरखपुर ग्रामीण एवं नगर, अम्बेडकर नगर, सिद्धार्थनगर, लखनऊ इकाईयों के तमाम शिक्षकों एवं बुद्धिजीवियों ने बड़ी संख्या में आज समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। विधान परिषद में विरोधी दल के नेता लाल बिहारी यादव के विशेष प्रयासों प्रगतिशील शिक्षक एवं प्रबुद्ध समाज मंच समाजवादी पार्टी में शामिल हुआ।























