Saturday, January 17, 2026
Advertisement
Home विशेष राष्ट्र की एकता से होता है देश का विकास-कौशल किशोर Unity of...

राष्ट्र की एकता से होता है देश का विकास-कौशल किशोर Unity of the nation leads to development of the country – Kaushal Kishore

172

लखनऊ में ब्रह्मोस बनाने की दिशा में कार्य शुरू हो गया है। राष्ट्र की एकता से होता है देश का विकास। 2 नवंबर तक सुबह 10 से सायं 6 बजे तक बख्शी का तालाब इण्टर कालेज में लगी रहेगी प्रदर्शनी। लौह पुरुष की जयंती पर केंद्रीय संचार ब्यूरो की प्रदर्शनी का केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर ने किया उद्दघाटन।

अजय सिंह

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत केंद्रीय संचार ब्यूरो लखनऊ की ओर से बख्शी का तालाब इण्टर कालेज लखनऊ में राष्ट्रीय एकता दिवस पर तीन दिवसीय कार्यक्रम व प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर ने अपने कर कमलों से किया।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री कौशल किशोर ने कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल ने देश को एकता के सूत्र में बांधा, देश में बिखरे हुए विभिन्न राज्यों और रियासतों को एक भारत के रूप में सामने लाया ।उन्होंने कहा कि सरदार पटेल का देश की एकता में बड़ा योगदान है,लौह पुरुष झुकने वाले व्यक्तित्व नहीं थे। श्री किशोर ने कहा कि राष्ट्र की एकता के लिए हर स्तर पर प्रयास कर देश को एकता और एक एकता के सूत्र में पिरोया आज का जो भारत का रूप दिखाई दे रहा है वह श्री पटेल की ही देन थी।

केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार किसी भी राष्ट्र की जड़ों को खोखला कर देता है और राष्ट्र की प्रगति रुक जाती है इसलिए देश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाना है उन्होंने जापान तथा चीन का उदाहरण देते हुए कहा कि जापान 1945 में नागासाकी और हिरोशिमा पर गिराए गए बमों के बाद ध्वस्त हो गया था लेकिन वहां के नागरिकों ने देश के उत्थान के लिए प्रेरित किया और मेक इन जापान का मंत्र अपनाया आज जापान की स्थिति सभी के सामने हैं। श्री कशोर ने कहा कि 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार मेक इन इंडिया का नारा दिया और देश उसके बाद उत्तरोत्तर प्रगति कर रहा है कौशल किशोर ने बताया कहा कि इस समय हमारे देश से 75 देशों में रक्षा सामग्री का निर्यात किया जा रहा है लखनऊ में ब्रह्मोस बनाने की दिशा में कार्य शुरू हो गया है ।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस समय सभी को एकजुट होने की जरूरत है और एकजुटता से ही देश और समाज का विकास होता है केंद्रीय मंत्री ने नशाखोरी पर प्रहार करते हुए कहा कि नशा शरीर और दिमाग दोनों को बर्बाद कर देता है सोचने की शक्ति समाप्त हो जाती है अच्छाई और बुराई में नशे से ग्रसित व्यक्ति को कोई अंतर नजर नहीं आता है इसलिए आज की पीढ़ी को नशे से दूर रहना चाहिए उन्होंने इस अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ जनमानस को दिलाई वही लोगों से नशा मुक्त रहने और उसे अपनाने की भी शपथ दिलाई उन्होंने विद्यार्थियों से आव्हान किया कि अगर उन्हें जीवन में आगे बढ़ना है तो नशे और बुरी आदतों से दूर रहें।

यह चित्र प्रदर्शनी दिनाँक- 2 नवंबर 2022 तक आम जन के लिए सुबह 10 बजे से सायं 6 बजे तक निःशुल्क खुली रहेगी। इस चित्र प्रदर्शनी में प्रतिदिन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, संघोष्ठी, सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।इस मौके पर केंद्रीय राज्यमंत्री ने पूर्व अपर महानिदेशक दूरदर्शन आर.पी,सरोज,केंद्रीय संचार ब्यूरो के संयुक्त निदेशक मनोज वर्मा और पीआईबी के उपनिदेश डा.एम एस यादव संग सभी विद्दार्थियों और नागरिको को देश की एकता और अखण्‍डता अक्षुण्‍ण बनाए रखने की शपथ दिलायी.हाल के वर्षों में इस जश्न को आगे बढ़ाते हुए, केंद्रीय संचार ब्यूरो द्वारा इस वर्ष राष्ट्रीय एकता दिवस और अधिक व्यापक में आयोजित कर रहा है। इस दिन को भारत के इतिहास में सरदार पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका को उजागर करने के लिए देश की एकता की शपथ लेने, जन अभियान चलाने, रन फॉर यूनिटी, पोस्टर और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता और प्रदर्शनियों के रूप में चिन्हित किया जाएगा।राष्ट्रीय एकता दिवस देश में साल 2014 से धूमधाम से मनाया जाता है. पिछले 8 सालों में इस दिवस को लोगों ने इस तरह स्वीकार किया है कि यह दिन स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस की तरह मनाया जाने लगा है।

केंद्रीय संचार ब्यूरो के संयुक्त निदेशक मनोज वर्मा ने कहा कि लौहपुरुष ने देश को विभाजित रखने के प्रयास करने वाली विरोधी ताकतों के बावजूद अपनी दूरदर्शिता से एक मजबूत और अखंड भारत के सपने को साकार किया. उन्होंने कहा कि उनके इरादों के बिना, एक मजबूत और अखंड भारत संभव नहीं हो सकता था। वर्तमान भारत के निर्माण में पटेल की अहम भूमिका रही। वर्मा ने कहा कि पटेल का नाम सामने आते ही आज के भारत का मानचित्र नजरों के सामने आ जाता है यह पटेल के दृढ़ इरादों का ही परिणाम है कि भारत आजादी के बाद एकता के सूत्र में बंधा है।”