Sunday, February 15, 2026
Advertisement
Home अपराध नाबालिग से सरेबाजार अश्लीलता

नाबालिग से सरेबाजार अश्लीलता

309
नाबालिग से सरेबाजार अश्लीलता
नाबालिग से सरेबाजार अश्लीलता

नाबालिग युवती से सरेबाजार अश्लीलता करने वाले पाँच आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी।

अजय सिंह नाबालिग से सरेबाजार अश्लीलता

मुरादाबाद। अपनी नक्काशी और पीतल को सोना जैसे चमकाने के लिए दुनिया भर में मशहूर पीतल नगरी में कुछ लोग पत्थर दिल भी रहते हैं। शहर की घनी आबादी बरवालान में खुलेआम नाबालिग के कपड़े फाड़कर अश्लीलता करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। नाबालिग की मां की तहरीर पर पुलिस ने पास्को के तहत रिपोर्ट दर्ज करके आरोपियों की तलाश और घटना की तफ्तीश भी शुरू कर दी है

कम उम्र के हैं सभी आरोपी

थाना मुगलपुरा के क्षत्र की महिला ने थाने आकर शिकायत की है कि बीती शाम उसकी नाबालिग बेटी के साथ क्षेत्र के पांच युवकों ने बदतमीजी की है। पांचों ने उसको पकड़ लिया और कपड़े फाड़ दिए। नाबालिग ने भागने की कोशिश की तो उसे गोद में उठा लिया। यही नहीं आरोपियों ने पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी है। पुलिस ने युवती की तहरीर के आधार पर बरवालान के परवेज, फरमान, इमरान, अमान और सलमान के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। अफसरों ने घटना को गंभीरता से लेते हुए थाना पुलिस को सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपियों की उम्र भी 19 से 24 वर्ष की बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। नाबालिग से सरेबाजार अश्लीलता