
बाइको की भिड़ंत में चरावा के सुखदेव प्रेमनाथ तथा नेतवारी के ऋषिराज वर्मा हुये घायल।
राम जनम यादव
अयोध्या। पिपरी तारुन मार्ग पर नेतवारी चतुरपुर हरिपाल पूरा के पास सोमवार को करीब 2 बजे एक ही दिशा से आ रहे दो बाइको में तेज भिड़ंत हो गयी। जिससे दोनों वाहनों के तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। बताया गया कि रामपुर भगन चौकी क्षेत्र के ग्राम चरावा निवासी प्रेमनाथ व सुखदेव कोरी व नेतवारी चतुरपुर हरिपाल पूरा निवासी ऋषि राज वर्मा रामपुर भगन कि तरफ से आ रहे थे।
ऋषिराज अपने गांव के करीब आते ही एकाएक मुड गये तभी उनके पीछे तीब्रगति से तारुन की ओर जा रहे बाइक चालक ने जोरदार ऋषी राज की बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे चरावा के प्रेमनाथ व सुखदेव सहित ऋषिराज वर्मा गम्भीर रूप से चोटिल हो गये। ग्रामीणो ने जा रही 108 एम्बुलेंस को दौड़ाकर रोक लिया और घायलों को स्थानीय तारुन सीएचसी इलाज को भेजवाया। चोटिलो की जानकारी मिलने पर इस प्रतिनिधि ने गांव के पूर्व प्रधान रोशनलाल जयसवाल को घटना की जानकारी दी।घायलों की हालत गम्भीर लेकिन खतरे से बाहर बताई गयीं हैं।























