Saturday, February 21, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश अयोध्या ट्रक की भीषण टक्कर से दो बाइक सवार घायल

ट्रक की भीषण टक्कर से दो बाइक सवार घायल

192

अब्दुल जब्बार एडवोकेट

ट्रक की भीषण टक्कर से दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल। जिला अस्पताल रेफर।

अयोध्या / भेलसर। कोतवाली रुदौली क्षेत्र के अन्तर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम भेलसर गांव के मोड़ के निकट ओवरब्रिज के पास बाइक से घर जा रहे दो युवको को एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर लगते ही बाइक राजमार्ग की डिवाइडर में टकरा गई।इस घटना में बाइक सवार युवक जावेद पुत्र जुबेर 34 वर्ष निवासी सोहावल व पैदल जा रहे एक अज्ञात युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया।सर्विस रोड के किनारे स्थित दुकानदार व राजमार्ग से निकल रहे लोग घटना को देख मौके पर पहुँच गए और गंभीर रूप से दोनों घायलों को राजमार्ग से उठाकर किनारे कराके घटना की सूचना 108 एम्बुलेंस व भेलसर चौकी पुलिस को दी।

घटना की सूचना मिलते ही भेलसर चौकी प्रभारी संतोष कुमार उपाध्याय अपने हमराही सिपाही ताहिर खान,कुलदीप सिंह,अशोक कुमार,संदीप कुमार के साथ घटना स्थल पर पहुँच गए और तुरन्त दोनों घायलों को आनन फानन में 108 एम्बुलेंस की मदद से सीएचसी रुदौली भिजवाया।जहा पर दोनों की हालत गंभीर होने पर सीएचसी चिकित्सकों ने जिला अस्पताल अयोध्या रेफर कर दिया।