PCS से IAS संवर्ग में होगा प्रमोशन

केंद्र सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने चयन वर्ष 2021 में PCS से IAS संवर्ग में प्रमोशन के लिए 23 रिक्तियां अधिसूचित की हैं। इन रिक्तियों के सापेक्ष प्रमोशन के लिए संघ लोक सेवा आयोग के सदस्य लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) राज शुक्ला की अध्यक्षता में चयन समिति की बैठक हुई जिसमें मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र, अपर मुख्य सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक डा.देवेश चतुर्वेदी और उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार तिवारी शामिल हुए। केंद्र सरकार के प्रतिनिधि के रूप में ग्रामीण विकास मंत्रालय के अधीन भूमि संसाधन विभाग के संयुक्त सचिव सोनमोनी बोरा और आयुष मंत्रालय के संयुक्त सचिव डी.सेंथिल पांडियन बैठक में मौजूद थे।

—– 2000 बैच —–


PCS आशुतोष मोहन अग्निहोत्री (विशेष सचिव मा० मुख्यमंत्री)
PCS राजेश कुमार प्रजापति ( CDO बस्ती )
PCS कामता प्रसाद सिंह (विशेष सचिव PWD)
PCS रमेश चंद्रा ( एडिशनल कमीश्नर मिर्जापुर )
PCS राम सहाय यादव (विशेष सचिव APC)
PCS अतुल सिंह (विशेष सचिव खाद्य एवं रसद)
PCS राम सिंह वर्मा (CGM UPSRTC)
PCS मंजूलता (अपर आयुक्त, आगरा मंडल)

—– 2002 बैच —–


PCS अलका वर्मा (विशेष सचिव आवास)
PCS सन्तोष कुमार (विशेष सचिव चिकित्सा शिक्षा)
PCS सुनील कुमार सिंह (विशेष सचिव आवास)
PCS चित्रलेखा सिंह (AIG कारागार)
PCS सतीश पाल (अपर राज्य संपत्ति अधिकारी)
PCS मदन सिंह गबरायल (विशेष सचिव नियुक्ति)

उत्तर प्रदेश के 16 पीसीएस अफसर जल्द ही आइएएस संवर्ग में प्रमोट हो सकते हैं। पीसीएस अधिकारियों की आइएएस संवर्ग में प्रोन्नति के लिए शुक्रवार को लोक भवन में चयन समिति की बैठक हुई। सूत्रों के अनुसार चयन समिति की बैठक में की गईं संस्तुतियों के आधार पर पीसीएस के 2000 व 2002 बैच के छह-छह तथा 2004 बैच के चार अधिकारी आइएएस संवर्ग में प्रोन्नत हो सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button