मथुरा जेल में मची धूम

86
मथुरा जेल में मची धूम
मथुरा जेल में मची धूम

मथुरा जेल में कृष्ण जन्मोत्सव पर मची धूम। प्रदेश के जेलों में धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी। जेलों में देर रात तक चले सांस्कृतिक कार्यक्रम। मथुरा जेल में मची धूम

मरीजों के परिजनों को लूट रहा मेदांता
राकेश यादव

मथुरा/लखनऊ। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद प्रदेश की समस्त जेलों श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। भगवान कृष्ण की जन्मस्थली मथुरा की जेल में जेल प्रशासन के अधिकारियों ने आकर्षक झांकियां के साथ पूरे परिसर को बड़े ही आकर्षक ढंग से सजाया गया था। इस मौके पर भजन संध्या का भी आयोजन किया गया। लखनऊ जेल की झांकियां भी आकर्षण का केंद्र बनी रही।

भगवान कृष्ण की जन्मस्थली पर अजन्मे श्री कृष्ण का जन्मदिन हर्षोल्लास के मना। इस अवसर पर मथुरा के संत शिरोमणि गुरु शरणानंद महाराज ने बंदियों को कारागार में रहते हुए भगवान का भजन करने एवम कारागार को सुधार गृह की तरह मानकर कारागार से रिहा होने पर अपने को पूरी तरह बदल कर समाज को बदलने की शपथ दिलाई गई। कारागार की बैरको में झांकी सजाई गई तथा बंदियों के द्वारा राधा कृष्ण का स्वरूप धरकर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। रात्रि में कारागार परिसर में बने मंदिर में भी कर्मचारियों ने कान्हा का जन्म दिन धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की समाप्ति पर जेल अधीक्षक अंशुमन गर्ग जी ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इसी प्रकार राजधानी की जिला कारागार में भी श्री कृष्ण जन्माष्टमी जोरशोर से मनाई गई। जेलर ऋत्विक प्रियदर्शी ने बताया पर्व के लिए जेल परिसर को छोटी छोटी रंगीन झालरों से बड़े के आकर्षक तरीके से सजाया गया था। जेल की प्रत्येक सर्कल और नियंत्रण कक्ष पर आकर्षक झांकियां सजाई गई थी। जेल में बंद करीब साढ़े छह सौ से अधिक बंदियों ने उपवास भी रखा। उपवास रखने वाले बंदियों को फलाहार भी वितरित किया गया। कार्यक्रम में लखनऊ परिक्षेत्र के उप महानिरीक्षक कारागार डा रामधनी के अलावा अन्य अधिकारियों ने हिस्सा लिया। इसी प्रकार मुरादाबाद, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, बुलंदशहर, अलीगढ़, मेरठ समेत अन्य जेलों में जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। मथुरा जेल में मची धूम