Wednesday, March 25, 2026
Advertisement
Home राजनीति भाजपा राज में हर तरफ अराजकता-अखिलेश यादव

भाजपा राज में हर तरफ अराजकता-अखिलेश यादव

121
UP में चरम पर भ्रष्टाचार और अपराध:अखिलेश यादव
UP में चरम पर भ्रष्टाचार और अपराध:अखिलेश यादव

राजेन्द्र चौधरी

भाजपा सरकार की बुनियादी मुद्दों के समाधान में कोई दिलचस्पी नही है। भाजपा राज में महंगाई और भ्रष्टाचार चरम पर है। नौजवानों का भविष्य अंधेरे में है। महिलाएं एवं बच्चियां असुरक्षित है। भाजपा राज में हर तरफ अराजकता और अमानवीयता का जोर है।अखिलेश यादव आज पार्टी के प्रदेश मुख्यालय, लखनऊ के डा0 लोहिया सभागार में पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार 9 वर्ष पूरे करने जा रही है। इस अवधि में उसकी उपलब्धियों के नाम पर गिनाने की कुछ भी नहीं है। भाजपा सरकार समाजवादी सरकार के कामों पर ही अपने नाम का ठप्पा लगाकर दिखावा करती है। भाजपा राज में हर तरफ अराजकता-अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा राज में आर्थिक विषमता बढ़ी है। एक प्रतिशत के पास 90 प्रतिशत पंूजी कैसे चली गई…? विकास के नाम पर विनाशकारी नीतियों को बढ़ावा मिल रहा है। बिजली संकट का कोई समाधान नहीं है। निजीकरण अपनी कमियां छुपाने के लिए किया जा रहा है। यह संविधान प्रदत्त आरक्षण से भी बचने की साजिश है। अपने पूरे कार्यकाल में भाजपा सरकार एक यूनिट बिजली का उत्पादन नहीं कर सकी है। समाजवादी सरकार में जो विकास कार्य जनहित में हुए थे उनको भी बर्बाद कर दिया गया है।

अखिलेश यादव ने कहा भाजपा के पास भविष्य का कोई विजन नहीं है। उसके पास कोई दूरगामी दृष्टि भी नहीं है। वह तो बस जाति-धर्म के मुद्दों को उलझाए रखना चाहती है। किसी तरह से समाज बंटे और आपस में नफरत फैले बस इसी के प्रचार-प्रसार के उसकी सारी ताकत लगी रहती है। झूठ और लूट के बल पर 8 वर्ष बीत गए अब जनता में भाजपा को और समय न देने का मन बना लिया है। भाजपा को 2027 में उत्तर प्रदेश से विदाई तय है। भाजपा राज में हर तरफ अराजकता-अखिलेश यादव