
संकट मोचन हनुमान जी का जन्मोत्सव आज समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय लखनऊ में भक्तिभाव के साथ मनाया गया। पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी ने हनुमान जी के चित्र पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना की। समाजवादी पार्टी के कार्यालय स्टाफ ने भी पूजा में प्रतिभाग किया। आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। राजेन्द्र चौधरी ने इस अवसर पर कहा कि समाजवादी परिवार हनुमान भक्त रहा है। नेताजी श्री मुलायम सिंह यादव ने सैफई में हनुमान मंदिर की स्थापना की। हनुमान जी शक्ति, भक्ति, ज्ञान और निस्वार्थ सेवा के प्रतीक है। वे राम के प्रति अपनी अटूट भक्ति के लिए जाने जाते है। उन्हें भगवान शिव का रूद्रावतार भी माना जाता है। भक्तजन उनसे बाधाओं से मुक्ति और संरक्षण की कामना करते हैं।
चैत्र नवरात्रि व हनुमान जयंती पर सिद्धपीठ मां फूलमती मंदिर प्रांगण मे हवन पूजन प्रसाद वितरण कार्यक्रम कर 2027 मे माननीय अखिलेश यादव जी की सरकार उत्तर प्रदेश मंे बने इसको लेकर माता व हनुमान जी के चरणों मंे अर्जी लगाई गई। आचार्य करुणा शंकर जी व सिद्धपीठ माता फूलमती मंदिर पुजारी शिखर मिश्रा के साथ सम्पन्न हुई। इसमें राजू यादव जिला कोषाध्यक्ष समाजवादी पार्टी कन्नौज व हजारो भक्त शामिल हुए।
























