
मिल्कीपुर दौरे पर महिला आयोग की उपाध्यक्ष का जोरदार स्वागत, पानी और बिजली संकट पर दिया भरोसा। अपर्णा यादव ने कहा – किसानों की समस्याएं केंद्र सरकार तक पहुंचाना मेरी प्राथमिकता। किसानों की समस्याएं नहीं रहेंगी अनसुनी-अपर्णा यादव
अयोध्या/ मिल्कीपुर। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के मिल्कीपुर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। वह अयोध्या से लखनऊ की ओर जाते समय रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग के रास्ते मिल्कीपुर पहुंचीं, जहां पेट्रोल पंप चौराहे पर उनका जोरदार सवागत एवं अभिनंदन किया गया। ग्राम पंचायत पलिया लोहानी के प्रधान अभिषेक सिंह भोला के नेतृत्व में आयोजित इस स्वागत कार्यक्रम में मिल्कीपुर के भाजपा विधायक चंद्रभानु पासवान, गन्ना समिति मसौधा के अध्यक्ष संतोष सिंह समेत सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने अपर्णा यादव का फूलों की वर्षा से स्वागत किया और उन्हें भगवान श्रीराम की तस्वीर व प्रतीक रूप में तलवार भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान स्थानीय जनता और कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह और श्रद्धा देखने को मिली।
अपर्णा यादव ने मीडिया से भी बात की और प्रदेश की उपलब्धियों को लेकर कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के मामले में उत्तर प्रदेश आज पूरे देश में पहले स्थान पर है। 2018 तक हम देश में आठवें या नौवें पायदान पर थे, लेकिन भाजपा सरकार के कार्यकाल में लगातार सुधार हुआ है और आज हम नंबर वन पर हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश पुलिस की भी सराहना की और कहा कि उनकी कड़ी मेहनत और सरकार की नीतियों का परिणाम है कि आज महिलाएं खुद को अधिक सुरक्षित महसूस कर रही हैं।
अपर्णा यादव ने समस्याओं के निस्तारण का दिया भरोसा
पत्रकारों ने मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र में किसानों की समस्याओं, विशेषकर सुल्तानपुर यूनाइट ब्रांच नहर में पानी की कमी और बिजली संकट को लेकर सवाल उठाए, तो अपर्णा यादव ने स्पष्ट किया कि वह इन मुद्दों को केंद्र सरकार के समक्ष मजबूती से उठाएंगी।उन्होंने कहा, “हमारी सरकार ने किसानों के हित में जो कार्य किए हैं-चाहे वह कर्ज माफी हो या अन्य योजनाएं—वह ऐतिहासिक रहे हैं। परंतु जो समस्याएं अब भी बाकी हैं, उन्हें नजरअंदाज नहीं किया जाएगा।” लेकिन जो समस्याएं अभी भी बाकी हैं, उन्हें नजरअंदाज नहीं किया जाएगा।”भाजपा के स्थानीय नेताओं जैसे सरजू दुबे, बृजेश पांडेय, विनोद सिंह, दिनेश सिंह, लालजी सिंह, विनीत सिंह, शांति देवी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। अपर्णा यादव का यह दौरा राजनीतिक रूप से भी खास माना जा रहा है, क्योंकि इससे भाजपा की जमीनी पकड़ और महिला मतदाताओं से जुड़ाव को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। किसानों की समस्याएं नहीं रहेंगी अनसुनी-अपर्णा यादव