
दूर नहीं हो रही ग्रामीण सड़कों की बदहाली,माननीयों का क्या फंड हो गया खालीl निजाम तो बदले मगर नहीं बदली बदहाल सड़क की हालात जी रही अपने मुफलिसी के दौर में। बदहाल सड़क के नाम पर किए गयें तमाम वादें,मगर राहगीरों के अरमानों पर फिरा पानी।
विनोद यादव
सुल्तानपुर/कूरेभार। सुल्तानपुर जिले के धनपतंज ब्लॉक की तमाम ऐसी ग्रामपंचायत हैं जो आज भी अपनी आम सुविधाओं के लिए बदहाल हैं निजाम तो आजादी के बाद तमाम बदले मगर काम निजामों ने नहीं किया। बताते चले कि मुफलिसी में जी रही शारदा सहायक नहर ऐनपुर पुल की पूर्वी पटरी की सड़क” जर्जर बुनियादी ढांचे, गड्ढों, धूल और उपेक्षा के प्रतीक की शिकार हैं, जो विकास के खोखले दावों की जहां पोल खोल रही हैं वही आम जनता के दैनिक संघर्ष को दर्शा रही हैं। ऐनपुर पुल की पूर्व पटरी (शारदा सहायक नहर ) जो बभनगावा ,पाण्डेय का पुरवा ,गौरी का पुरवा ,डांडी का डिहवा ,मझौवा होकर सरैया एंव धनजई बाजार को जोड़ती हैं। लगभग तीन ग्रामपंचायत को जोडने वाला संपर्क मार्ग आज अपनी बदहाली की शब्ब को झेल रहा हैं।जहां आवागमन जोखिम भरा बना हैं, जिससे न केवल समय नष्ट होता है, बल्कि दुर्घटनाओं का खतरा और स्थानीय आर्थिक गतिविधियों में भी बाधा उत्पन्न हो रही है।
वहीं इस बेशुमार सड़क पर गड्डों की भरमार है,जो लगातार हादसों का कारण बन रही हैं। पक्की सड़क के अभाव के कारण गर्मी में धूल और बरसात में कीचड़ से जनजीवन प्रभावित होता है। जो ईट के खड़ंजे करीब बीस वर्ष पहले लगे थें ओ आज भी अपनी स्थिति पर रो रहें हैं, गड्ढों के भरमार की बात तो मत पूछिए।आम जनों के लिए खासकर व्यवसायिक लोगों के लिए काफी असुविधा हैं।इस जर्जर सड़क के कारण लोगों को स्वास्थ्य समस्याओं और आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।आयें दिन हादसे हो रहें हैं।दोनों तरफ नहर की पटरियों पर उगें जंगली घास एंव कटीले बबलू के पेड़ो की डालियां बीच पटरी पर आकर लटक रहीं हैं जो आएदिन राहगीरों की आंखों और चलती गाडियों में लग रही हैं मगर इसकी चिंता माननीय को दिखाई नहीं दे रही हैं। करीब पांच हजार की आबादी को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग की ऐसी हालत हैं कि शाम सात बजें के बाद लोगों को हादसा हो जाने का संका सताने लगता हैं। जो डर की वजह से रास्ता बदल लेते हैं।
सांसद ,विधायक को शायद यह मालूम भी न होगा कि यह भी जिले का एक हिस्सा हैं।खैर जरूरत भी क्यूं पड़े वोट के समय सबको याद रहता हैं। माननीय बनने के बाद कौन वादा याद रखता हैं।शायद इस क्षेत्र की जनता ने भी कभी अपने हक अधिकार के लिए आवाज उठाना मुनासिब नहीं समझा।बभनगावा निवासी कृष्ण देव मिश्रा ने बताया कि पूर्वी पटरी ऐनपुर पुल से बभनगावा से होकर सरैया मझौवा को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग के लिए इसके पूर्व सांसद मेनका संजय गांधी एंव वर्तमान विधायक विनोद सिंह से तमाम बार पत्र लिखकर अवगत कराया गया मगर परिणाम शून्य रहा।वहीं वर्तमान सांसद राम भुआल निषाद भी इस संपर्क मार्ग के मुद्दे से मुह फेर रहें हैं। यहीं नहीं इसी विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक चन्द्र भद्र सिंह और पूर्व विधायक अनूप संडा भी रहें मगर किसी ने मुड़कर कभी इस सड़क को नहीं देखा न इसके पूर्व के ब्लॉक प्रमुख न वर्तमान के ब्लॉक प्रमुख को इसकी फिक्र न किसी माननीय को तो आखिर जनता किससे गुहार लगाएं।
























