Friday, January 16, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों से बढ़ रही आत्महत्या की घटनाएं-आप

केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों से बढ़ रही आत्महत्या की घटनाएं-आप

214

केंद्र और राज्य सरकार की गलत नीतियों की वजह से लोगों में बढ़ रही है आत्महत्या की घटनाएं।

महेंद्र सिंह

आज दिनांक 10 सितंबर 2022 को पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर कल मिर्जापुर में शिक्षामित्र कौशल सिंह द्वारा आर्थिक तंगी के कारण जो आत्महत्या की गई, दिवंगत शिक्षामित्र श्रद्धांजलि देने के लिए श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।सभा में उपस्थित पार्टी के सदस्यों ने दिवंगत कौशल सिंह को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने इस बात पर खेद जताया कि केंद्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों और प्रदेश सरकार की गलत नीतियों कारण लोगों में अवसाद, आर्थिक तंगी बड़े पैमाने पर घर कर रही है। लोगों का अपने बच्चों को पढ़ाना, जीवन यापन करना काफी कठिन होता जा रहा है।

शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव अजय गुप्ता ने कहा कि नोटबंदी के बाद, कमरतोड़ महंगाई से इस तरह की घटनाएं बहुत ज्यादा बढ़ गई है। पार्टी मांग करती है कि मृतक शिक्षा मित्र के परिवार को एक करोड़ सहायता राशि, उनके आश्रित को सरकरी नौकरी एवमं उनके बच्चो की पढ़ाई का खर्च प्रदेश सरकार उठाये।श्रद्धांजलि सभा मे वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष एस के एस राठौर, ब्रिज कुमारी सिंह, सरबजीत सिंह मक्कड़, यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष पंकज अवाना, अयोध्या प्रान्त के अध्यक्ष सूरज प्रधान, कोषाध्यक्ष डॉ मुकेश यादव, अतुल सिंह, प्रतिभा मौर्या, ओ पी मौर्या, विनोद पाल, आदि पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।