देश की सीमाएं मजबूत और सुरक्षित रखनी होगी-अखिलेश यादव

78
देश की सीमाएं मजबूत और सुरक्षित रखनी होगी-अखिलेश यादव
देश की सीमाएं मजबूत और सुरक्षित रखनी होगी-अखिलेश यादव
राजेन्द्र चौधरी
राजेन्द्र चौधरी

देश की सीमाएं मजबूत और सुरक्षित रखनी होगी। सामाजिक सद्भाव और भाईचारा को मजबूत करना चाहिए। उद्योग, व्यापार को बढ़ाकर आर्थिक रूप से ताकतवर बनाना होगा, इसी से देश की ताकत बनेगी और राष्ट्र शक्तिशाली होगा।अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने आम जनता के सामने संकट ही संकट पैदा कर दिया है। अर्थव्यवस्था संकट में है। युवाओं के पास नौकरी, रोजगार का संकट है। इस सरकार में लोकतंत्र और संविधान पर भी संकट है। समाजवादियों की लड़ाई लोकतंत्र और संविधान बचाने तथा जनता को तमाम समस्याओं से निजात दिलाने की है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। हर कार्य और हर विभाग में भ्रष्टाचार है। मंहगाई, बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। देश की सीमाएं मजबूत और सुरक्षित रखनी होगी-अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में तमाम समस्याओं का समाधान पीडीए की सरकार में है। पीडीए का एजेण्डा समाजिक न्याय के राज की स्थापना करना है। सभी लोग 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाए। कार्यकर्ता बूथ मजबूत करें, आम जनता के बीच रहे। विधानसभा चुनाव की तैयारी में पूरी ताकत से जुटे। जनता को भाजपा सरकार की नाकामियों के बारे में बताएं। भाजपा की कथनी और करनी में बहुत अन्तर है। भाजपा झूठे वादे करती है। जनता को भावनात्मक रूप से ठगने का काम करती है। सत्ता का कदम कदम पर दुरुपयोग करती है।

प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। अपराधी खुलेआम कांड कर रहे है। दलितों के साथ अत्याचार की घटनाओं के मामले में उत्तर प्रदेश सबसे ऊपर है। सरकार कहती है कि अपराधी प्रदेश छोड़ गए हैं। जब अपराधी प्रदेश छोड़ गए तो अपराध की घटनाएं कैसे हो रही है? हत्या, लूट, बलात्कार की घटनाएं क्यों हो रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में किसान बेहाल है। किसानों की फसलों का सही मूल्य नहीं मिल रहा है। धान, गेहूं, मूंगफली एवं अन्य फसलों की खरीद में बड़े पैमाने पर धांधली और भ्रष्टाचार है। गन्ना किसानों के बकाये का पूरा भुगतान नहीं हुआ। गेहूं की सरकारी खरीद नहीं हो रही है। गेहूं खरीद में सरकार की उद्योगपतियों से मिलीभगत है। जनता के सामने भाजपा का असली चेहरा आ गया है। देश की सीमाएं मजबूत और सुरक्षित रखनी होगी-अखिलेश यादव