Monday, February 23, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री ने शहीद के परिजनों को 50 लाख रु0 की आर्थिक सहायता...

मुख्यमंत्री ने शहीद के परिजनों को 50 लाख रु0 की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की ।

173

मुख्यमंत्री ने अरुणाचल प्रदेश में कर्तव्य पालन के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए जनपद हरदोई निवासी सेना के मेजर पंकज कुमार पाण्डेय को भावभीनी श्रद्धांजलि दी । मुख्यमंत्री ने शहीद के परिजनों को 50 लाख रु0 की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की।शहीद के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने तथा जनपद की एक सड़क का नामकरण शहीद श्री पंकज कुमार पाण्डेय के नाम पर करने की भी घोषणा।मुख्यमंत्री ने शहीद के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। प्रदेश सरकार द्वारा शहीद के परिवार को हर सम्भव मदद प्रदान की जाएगी।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने अरुणाचल प्रदेश में कर्तव्य पालन के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए जनपद हरदोई निवासीसेना के मेजर श्री पंकज कुमार पाण्डेय के शौर्य और वीरता को नमन करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी है।मुख्यमंत्री जी ने शहीद के परिजनों को 50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है। उन्होंने शहीद के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने तथा जनपद की एक सड़क का नामकरण शहीद श्री पंकज कुमार पाण्डेय के नाम पर करने की भी घोषणा की है।मुख्यमंत्री ने शहीद पंकज कुमार पाण्डेय के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि शोक की इस घड़ी में राज्य सरकार उनके साथ है। प्रदेश सरकार द्वारा शहीद के परिवार को हर सम्भव मदद प्रदान की जाएगी।