Monday, February 23, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश अयोध्या शांति भंग की आशंका में युवक का चालान

शांति भंग की आशंका में युवक का चालान

170

अब्दुल जब्बार एडवोकेट व मुजतबा खां

शांति भंग की आशंका में युवक का चालान

अयोध्या / भेलसर। मवई पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर शांति भंग की आशंका में चालान किया है।युवक पर अपने बाबा को अनावश्यक रूप से मारने पीटने का आरोप था।
बाबा बाजार चौकी इंचार्ज धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि ग्राम रेछ में संतोष पुत्र राम विशुन आये दिन अपने बाबा को मारता पीटता तथा प्रताणित किया करता था। शिकायत मिलने पर उसे गिरफ्तार कर थाने भेज दिया गया।प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ यादव ने बताया कि संतोष को शांति भंग की आशंका में धारा 151 के तहत चालान कर दिया गया है।