Monday, February 23, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश दिवंगतों के परिजनों को तत्काल राशि वितरित कराई जाए- मुख्यमंत्री

दिवंगतों के परिजनों को तत्काल राशि वितरित कराई जाए- मुख्यमंत्री

137

मुख्यमंत्री ने जनपद जौनपुर में आकाशीय बिजली गिरने तथा जनपद बलरामपुर में पहाड़ी नाले में डूबने से हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया। दिवंगतों के परिजनों को नियमानुसार अनुमन्य राहत राशि तत्काल वितरित किए जाने के निर्देश।

लखनऊ। योगी आदित्यनाथ ने जनपद जौनपुर में आकाशीय बिजली गिरने तथा जनपद बलरामपुर में पहाड़ी नाले में डूबने से हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगतों के परिजनों को नियमानुसार अनुमन्य राहत राशि तत्काल वितरित किए जाने के निर्देश सम्बन्धित जिलाधिकारी को दिए हैं। मुख्यमंत्री ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने आकाशीय बिजली से घायल लोगों का समुचित उपचार कराने के भी निर्देश दिए हैं।