Saturday, March 14, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश अयोध्या नाबालिग को अगवा करने वाला आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा

नाबालिग को अगवा करने वाला आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा

163

नाबालिग को अगवा करने वाला आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा,पुलिस ने आरोपी को बनमऊ के जंगल से अरेस्ट कर भेजा जेल।

अब्दुल जब्बार एडवोकेट व मुजतबा खां

अयोध्या/भेलसर। मवई थाना क्षेत्र के एक गांव से एक पखवारे पूर्व किशोरी अगवा करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।इस मामले में किशोरी के पिता ने मवई थाने में नामजद केस दर्ज कराया था।पुलिस तभी से आरोपी की सरगर्मी से तलाश कर रही थी।थाना क्षेत्र के एक गांव से लगभग एक पखवारे पूर्व एक किशोरी को गांव का ही एक युवक घर से भगा ले गया था।परिजनों ने किशोरी की काफी तलाश की लेकिन कहीं उसका पता नही चला।10 अगस्त को किशोरी के पिता ने मवई थाना पहुंचकर गांव के ही एक युवक के विरूद्ध नामजद केस दर्ज कराया था।मवई के थाना प्रभारी विश्वनाथ यादव के मुताबिक शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर उपनिरीक्षक अशोक कुमार ने आरक्षी बैजनाथ यादव व सूर्य प्रताप सिंह के साथ आरोपी को बनमाऊ के जंगल से गिरफ्तार कर लिया।थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अंकित यादव पुत्र रामकुमार ग्राम नरौली थाना मवई का निवासी है।उसके विरूद्ध धारा 363/366 व पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।