Wednesday, January 21, 2026
Advertisement
Home विशेष सावधानियां बरतते हुए बुद्ध पूर्णिमा पर धार्मिक अनुष्ठान सम्पन्न करने की अपील

सावधानियां बरतते हुए बुद्ध पूर्णिमा पर धार्मिक अनुष्ठान सम्पन्न करने की अपील

202

मुख्यमंत्री ने कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत सभी सावधानियां बरतते हुए बुद्ध पूर्णिमा पर धार्मिक अनुष्ठान सम्पन्न करने की अपील की

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।आज यहां जारी एक शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री जी ने कहा कि महात्मा बुद्ध का अहिंसा, करुणा और मैत्री का संदेश सम्पूर्ण मानवता के लिए अमूल्य निधि है। उन्होंने चित्त की शांति तथा हृदय में करुणा की शिक्षा दी। वर्तमान समय में महात्मा बुद्ध के बताये मार्ग पर चलकर विश्व में शांति एवं सद्भाव का वातावरण सृजित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि महात्मा बुद्ध का संदेश मानव मात्र के लिए हमेशा प्रासंगिक बना रहेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा बुद्ध की शिक्षा हम सभी को जीवन में धर्म का आचरण करने, नैतिक मूल्यों और अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित करती है। महात्मा बुद्ध ने विश्व कल्याण के लिए मैत्री भावना तथा बिना किसी भेदभाव के संगठित रहने पर बल दिया। साथ ही, अतीत या भविष्य का चिंतन न करके वर्तमान का सदुपयोग करने की शिक्षा दी।
मुख्यमंत्री जी ने लोगों से कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत सभी सावधानियां बरतते हुए बुद्ध पूर्णिमा पर धार्मिक अनुष्ठान सम्पन्न करने की अपील की है।

उत्तर प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने बुद्ध पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख-समृद्धि की कामना की  है।श्री महाना ने कहा कि महात्मा बुद्ध की शिक्षा हम सभी को जीवन में धर्म का आचरण करने, नैतिक मूल्यों और अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित करती है। महात्मा बुद्ध ने विश्व कल्याण के लिए मैत्री भाव तथा बिना किसी भेदभाव के संगठित रहने पर बल दिया  है   । वर्तमान समय में महात्मा बुद्ध के बताये मार्ग पर चलकर विश्व में शांति एवं सदभाव का वातावरण सृजित किया जा सकता है।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुद्ध पूर्णिमा पर देश व प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं।

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुद्ध पूर्णिमा के पावन व पुनीत अवसर पर देश व प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।श्री मौर्य ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि भगवान बुद्ध के आदर्श जन -जन को सत्य, शान्ति व अहिंसा के लिए प्रेरित करते हैं। भगवान बुद्ध ने सत्य ,शान्ति व अहिंसा की स्थापना कर अध्यात्म के प्रकाश को सम्पूर्ण विश्व में फ़ैलाने का कार्य किया। उन्होंने कहा था, स्वयं पर विजय प्राप्त करना, दूसरों पर विजय प्राप्त करने से बड़ा कार्य है। उन्होंने कहा था कि आपका सबसे बड़ा दुश्मन आपको उतना नुकसान नहीं पहुंचा सकता ,जितना कि आपके असुरक्षित विचार।केशव प्रसाद मौर्य ने अपने संदेश में कहा है कि कि तथागत बुद्ध का जीवन दर्शन ,उनके विचार आज, पहले से कहीं अधिक प्रासंगिक हैं। उनके विचार जन जन के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण व उपयोगी हैं ,तभी दुनिया के तमाम देशों में भी उनको पूजा जाता है।कहा कि हम सबको उनकी शिक्षा व उनके आदर्शों का न केवल अनुसरण करना चाहिए बल्कि आत्मसात भी करना चाहिए।