Friday, March 6, 2026
Advertisement
Home विशेष प्यारी मुस्कान है माँ

प्यारी मुस्कान है माँ

1149

डॉ0 शोभा त्रिपाठी

सरगम की शुभ तान है माँ
मीठा मधुरिम गान है माँ

सांसे जो भी लिखती हैं
गीतों का उन्वान है माँ

बच्चों के उन्नति पथ की
मील -मील पहचान है माँ

लक्ष्य जो भी भेदे हमने
उन सब का संधान है माँ

आँचल में बाँधे रखती
सारे सुख की खान है माँ

पीड़ा पल में हर लेती
वह प्यारी मुस्कान है माँ