
व्यापार मंडल को नई ऊंचाइयों पर ले जायेंगे कैंट व्यापारी। व्यापारियों की 24 घंटे सेवा के लिए तत्पर रहेंगे पदाधिकारी। कैंट परिक्षेत्र युवा व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह। युवा व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह
लखनऊ। लखनऊ व्यापार मंडल की कैंट परिक्षेत्र लखनऊ व्यापार मंडल एवं कैंट परिक्षेत्र युवा लखनऊ व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह के के पैलेस आलमबाग लखनऊ में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता चेयरमैन राजेंद्र कुमार अग्रवाल, मुख्य अतिथि अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा,अति विशिष्ट अतिथि अनिल वरमानी, कोषाध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता रहे।पदाधिकारियों को शपथ दिलाने के बाद मुख्य अतिथि अमरनाथ मिश्र ने कहा आज जो हमारे बीच कैंट की टीम बैठी है यह व्यापारियों के लिए 24 घंटे तट पर रहेगी। कैंट के व्यापारियों के हित की लड़ाई लखनऊ व्यापार मंडल के साथ यह सभी योद्धा अपनी बात सरकार तक पहुंचाएंगे और अपनी ताकत के साथ अपने व्यापार की रक्षा के लिए सदैव लड़ते रहेंगे।
लखनऊ व्यापार मंडल के सचेतक अनिल वरमानी ने कहा कि कैंट पर क्षेत्र लखनऊ व्यापार मंडल की नई टीम जो गठित हुई है वह लखनऊ व्यापार मंडल को और ऊंचाइयों पर पहुंचने का कार्य करेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राजेंद्र कुमार अग्रवाल ने कहा कि हम सब के बीच बैठे हुए व्यापारी भाइयों हम सभी को अपनी लड़ाई स्वयं लड़नी पड़ती है हम सब व्यापारी एकजुट होकर किसी भी समस्या का हल निकाल सकते हैं हम सब पहले व्यापारी हैं इसलिए हमें राजनीतिक पार्टियों के चक्कर नहीं लगते हैं हम सब लोग अपनी लड़ाई स्वयं लड़ेंगे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से लखनऊ व्यापार मंडल के चेयरमैन राजेंद्र कुमार अग्रवाल, सचेतक अनिल वरमानी,अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र कोषाध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता, महामंत्री सुहेल हैदर अल्वी, जितेंद्र सिंह चौहान मनीष वर्मा,वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामकुमार वर्मा,वरिष्ट उपाध्यक्ष बबलू हबीब संदीप कांत राजन अजय पिपलानी, गौतम आहूजा, निर्मल सिंह लखनऊ महिला व्यापार मंडल के अध्यक्ष निहारिका सिंह युवा अध्यक्ष मनीष गुप्ता वरिष्ठ महामंत्री सुमित गुप्ता, प्रियंक गुप्ता, सुरेश कुमारी के साथ कैंट पर क्षेत्र के सैकड़ो व्यापारी प्रतिनिधि उपस्थित रहे। युवा व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह
























