Sunday, February 8, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश लखनऊ सूर्यांश को 1,80,000 अमेरिकी डालर की स्कॉलरशिप

सूर्यांश को 1,80,000 अमेरिकी डालर की स्कॉलरशिप

298

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, कानपुर रोड कैम्पस के प्रतिभाशाली छात्र सूर्यांश कुशवाहा को सिंगापुर की नेशनल यूनिवर्सिटी (एन.यू.एस.) ने उच्चशिक्षा हेतु 1,80,000 अमेरिकी डालर की स्कॉलरशिप से नवाजा है। सूर्यांश को यह स्कॉलरशिप चार वर्षीय उच्चशिक्षा अवधि के दौरान प्रदान की जायेगी। सूर्यांश ने इस सफलता का श्रेय विद्यालय के अपने शिक्षकों व शान्तिपूर्ण शैक्षिक वातावरण को दिया है। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने सी.एम.एस. छात्रा की सफलता पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है। क्यू.एस. वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग-2022 के अनुसार एन.यू.एस. विश्व की सर्वश्रेष्ठ यूनिवर्सिटी में शामिल है, ऐसे में सिंगापुर की इस प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी में स्कॉलरशिप के साथ चयनित होना एक बड़ी उपलब्धि है।

श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. प्रदेश में एकमात्र एस.ए.टी. (सैट) एवं एडवान्स प्लेसमेन्ट (ए.पी.) टेस्ट सेन्टर है जो उत्तर प्रदेश एवं आसपास के अन्य राज्यों के छात्रों को विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में स्कॉलरशिप के साथ उच्च शिक्षा प्राप्त करने में मदद कर रहा है। प्रतिवर्ष भारी संख्या में सी.एम.एस. छात्र विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में उच्चशिक्षा हेतु चयनित होते हैं। इस वर्ष अभी तक सी.एम.एस. के 100 से अधिक छात्रों ने अमेरिका, इंग्लैण्ड, कैनडा, आस्ट्रेलिया, जापान, सिंगापुर, जर्मनी आदि विभिन्न देशों के ख्यातिप्राप्त विश्वविद्यालयों जैसे कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी, कैलीफोर्निया इन्स्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (कैलटेक), मैसाचुसेट्स इन्स्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एम.आई.टी.), स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी, कार्नेल यूनिवर्सिटी, मेलबर्न यूनिवर्सिटी एवं नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर आदि में स्कॉलरशिप के साथ चयनित होकर लखनऊ का नाम रोशन किया है।