Tuesday, February 24, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश सुहेलदेव ग्यारहवी सदी के महान देशभक्त महानायक थे-लल्लू सिंह

सुहेलदेव ग्यारहवी सदी के महान देशभक्त महानायक थे-लल्लू सिंह

255

अयोध्या – उ0प्र0 सरकार के निर्देशानुसार प्रदेश के सभी मण्डल एवं जनपदो में महाराजा सुहेलदेव की जयन्ती मनाने का निर्देश प्राप्त हुआ था उसके क्रम में आज मण्डल/जनपद मुख्यालय पर जिलाधिकारी अनुज कुमार झा की अध्यक्षता में राजकीय शहीद पार्क कलेक्ट्रेट के बगल स्थित में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर अयोध्या सांसद लल्लू सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधियो, गणमान्य व्यक्तियो, पत्रकार, स्वंयसेवी संगठन, स्काउट गाइड, विद्यालयो के प्रतिनिधि, छात्र-छात्राओ आदि ने भाग लिया।

सर्वप्रथम जिलाधिकारी एवं सांसद के नेतृत्व में पार्क में स्थापित अमर शहीदो के मूर्ति पर माल्यापर्ण तथा महाराजा सुहेलदेव के चित्र पर माल्यापर्ण किया गया। सांसद लल्लू सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि हमारी सरकार द्वारा सभी वर्गो के विकास एवं सभी महापुरूषो का सम्मान किया जा रहा है उसी कड़ी में महाराजा सुहेलदेव जी का आज बसंतपंचमी के दिन सभी जनपदो में यह कार्यक्रम आयोजित हो रहा है।

श्री सुहेलदेव ग्यारहवी सदी के महान देशभक्त, मातृभूमि से प्रेम करने वाले महानायक थे तथा अवध से इनका गहरा सम्बन्ध था। इनका इस क्षेत्र में पूरा साम्रराज्य था जो बहराइच जनपद में स्थित है इन्होंने सलार मसूद गाजी को मौत के घाट उतारते हुए इस धरती को विदेशी आक्रमण से सुरक्षित किया था।

आज हम उनके जयन्ती पर उन्हे शत-शत नमन करते है तथा ऐसे कार्याक्रम से नई पीढ़ी को उनके बारे में जानकारी प्राप्त होगी। उक्त अवसर पर मिल्कीपुर विधायक बाबा गोरखनाथ ने भी विचार व्यक्त किये तथा उनकी वीरता को नमन किया। उक्त अवसर पर अनेक शिक्षाविदो आदि ने विचार व्यक्त किया। उक्त अवसर पर कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी किया गया तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा श्रावस्ती/बहराइच क्षेत्र के महान योद्धा सुहेलदेव जी की 4.20 मीटर प्रतिमा का लोकापर्ण विडियो कान्फेसिंग के माध्यम से किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ बहराइच में 11वी शताब्दी के प्रतापी शासक एवं पराक्रमी योद्धा महाराजा सुहेलदेव की जयन्ती के अवसर पर महाराजा सुहेलदेव स्मारक एवं चित्तौरा झील की विकास योजना का शिलान्यास व महाराजा सुहेलदेव स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, बहराइच का लोकापर्ण किया।

जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने अपने सम्बोधन में कहा आज से लगभग 1025 वर्ष पूर्व की घटना महाराजा सुहेलदेव की वीरता, उनकी मातृभूमि के प्रति अटूट श्रद्धा नई पीढ़ी को प्रेरित करने में मदद करेगी। कार्यक्रम में आये हुए जनप्रतिनिधियो, बच्चो को आज के बसन्त पंचमी के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं देता हूॅ तथा महापुरूषो एवं शहीदो के विचारो को अपनाकर आगे बढ़ने का अह्वान करता हूॅ। उक्त अवसर पर विभिन्न विद्यालयो के छात्र-छात्राओ द्वारा सरस्वती वन्दना, स्वागत गीत आदि का गायन किया गया तथा विभिन्न विद्यालयो के स्काउटगाइड के छात्र-छात्राओ द्वारा सलामी दी गई।

मुख्य विकास अधिकारी प्रथमेश कुमार द्वारा सभी अगन्तुओ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इतने कम समय में इतने बड़ी संख्या में लोगो की भागीदारी राष्ट्र की भावना एवं महान पुरूष के प्रति श्रद्धा एवं उत्सुक्ता के लिए बधाई देते हुए आभार व्यक्त करता हूॅ तथा आशा व्यक्त करता हूॅ कि हमारी वर्तमान एवं भावी पीढ़ी महाराजा सुहेलदेव के जीवन से राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभायेंगे। उक्त अवसर पर क्षेत्राधिकारी, परियोजना निदेशन, खण्ड विेकास अधिकारी, उप निदेशक सूचना, बेसिक शिक्षाधिकारी, उद्यान अधिकारी सहित अन्य जनपदीय अधिकारी सहायक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। आज सांय 5ः30 से 6 बजे तक पुलिस बैण्ड द्वारा राष्ट्र धुन, राष्ट्र भाक्ति गीतो की धुन बजाई जायेगी एवं शहीद स्मारको पर सांय 6ः30 दीप प्रज्वलित किया जायेगा।