Friday, March 13, 2026
Advertisement
Home राजनीति कांग्रेस की तरफ आशा भरी नजरों से देख रहा प्रदेश

कांग्रेस की तरफ आशा भरी नजरों से देख रहा प्रदेश

174

कांग्रेस की तरफ आशा भरी नजरों से देख रहा समूचा प्रदेश।

कांग्रेस पार्टी अपने संगठन को तेजी से मजबूत करने पर पूरी ताकत लगा रही है, जिसके क्रम में शहर कांग्रेस कार्यालय पर लखनऊ दक्षिणी प्रभारी सुनील पाठक के नेतृत्व में शहर कांग्रेस अध्यक्ष दक्षिणी  की नवगठित कार्यकारिणी की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुयी, जिसमें कार्यकर्ताओ को घर-घर जाकर कांग्रेस की नीतियों को बतलाने तथा लोगों को कांग्रेस से जोड़ने की रणनीति पर दक्षिणी प्रभारी सुनील पाठक ने अवगत कराया। शहर अध्यक्ष दिलप्रीत सिंह डीपी ने कहा कार्यकर्ता कांग्रेस के मुख्य स्तम्भ हैं जिनके कौशल से ही कांग्रेस विजय का मार्ग प्रशस्त करेगी, कार्यकर्ता साथी पूरी ताकत लगाकर कांग्रेस पार्टी को एक-एक घर तक पहुंचायें।

बैठक के उपरांत शहर अध्यक्ष दक्षिणी दिलप्रीत सिंह डीपी एवं प्रभारी सुनील पाठक ने नवनियुक्त वार्ड अध्यक्षों के घर पहुँचकर नवदायित्व की बधाई दिया । बैठक के उपरांत शहर अध्यक्ष दक्षिणी दिलप्रीत सिंह डीपी एवं प्रभारी सुनील पाठक ने नवनियुक्त वार्ड अध्यक्षों के घर पहुँचकर नवदायित्व की बधाई दिया। शहर अध्यक्ष दक्षिणी दिलप्रीत सिंह डीपी एवं प्रभारी सुनील पाठक ने सहयोग विकास समिति के प्रदेश अध्यक्ष धीरज गिहार को तथा शहर कांग्रेस अध्यक्ष उत्तरी अजय श्रीवास्तव अज्जू के द्वारा लखनऊ उत्तरी के वार्डो में चलाये जा रहे सदस्यता अभियान के तहत कश्मीरी मोहल्ला एवं लेबर कॉलोनी में दर्जनों लोगों को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलाकर कांग्रेस पार्टी में शामिल किया।