Tuesday, February 10, 2026
Advertisement
Home राजनीति सपा के समर्थन डॉ0 रूपरेखा वर्मा

सपा के समर्थन डॉ0 रूपरेखा वर्मा

272

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की संविधान एवं लोकतंत्र के प्रति अटूट निष्ठा सहित समाज में अन्याय के खिलाफ समाजवादी पार्टी की जनपक्षधर नीतियों से सहमति जताते हुए लखनऊ विश्वविद्यालय की पूर्व कुलपति डॉ0 रूपरेखा वर्मा जी ने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में समर्थन दिया है।डॉ0 रूपरेखा वर्मा ने आज समाजवादी पार्टी की लखनऊ उत्तरी विधानसभा की प्रत्याशी सुश्री पूजा शुक्ला के रोड-शो प्रचार अभियान में शामिल होकर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को विजयी बनाने की अपील की।डॉ0 वर्मा ने कहा कि भाजपा द्वारा संवैधानिक अधिकारों को कमजोर किया जा रहा है। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का दमन किया जा रहा है। लोकतंत्र खतरे में है। ऐसे में नागरिक समाज की जिम्मेदारी है कि समाज में बढ़ रही अधिनायकशाही मानसिकता को सबक सिखाने में मदद करें। भाजपा की समाज विरोधी नीतियों से देश संकट के दौर से गुजर रहा है।

अखिलेश यादव का समावेशी व्यक्तित्व ही समाज में प्रेम और सौहार्द सुनिश्चित कर सकता है। साथ ही उत्तर प्रदेश को प्रगति एवं खुशहाली के रास्ते पर ला सकता है। ऐसे में लखनऊ शहरवासियों को विधानसभा चुनाव में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों को जीत दिलाने में सहयोग करना चाहिए।एकता परिषद के संस्थापक प्रख्यात गांधीवादी, लोकनायक जयप्रकाश के सहयोगी रहे श्री राजगोपाल पी.वी. (राजा जी) ने समाजवादी पार्टी को समर्थन देते हुए कहा कि यह चुनाव लोकतंत्र बचाने का है। समाज के वंचित वर्ग और उपेक्षित वर्गों के साथ हुए उत्पीड़न की घटनाओं से लोकतंत्र के प्रति आम जनता का विश्वास डगमगा गया है। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव की लोकतांत्रिक राजनीति की शैली के प्रति सिविल सोसायटी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को पूरा समर्थन दे रही है। पर्यावरण, पोषणीय विकास, अवसंरचना सहित भविष्य की समस्याओं को दूर करने के लिए श्री अखिलेश यादव की दूरदर्शी नीतियां प्रशंसनीय है। एकता परिषद के अन्य सहयोगी साथियों ने भी श्री अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश के चुनाव और लोकतंत्र की उम्मीद बताया।