सपा का बढ़ता जनाधार

136
सपा का बढ़ता जनाधार
सपा का बढ़ता जनाधार

समाजवादी पार्टी की नीतियों पर आस्था जताते हुए बांदा के भाजपा नगर उपाध्यक्ष करन सिंह पंकज अपने तमाम साथियों के साथ आज समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। पंकज जेएन डिग्री कॉलेज बांदा छात्रसंघ के भी उपाध्यक्ष रहे है। समाजवादी पार्टी में शामिल करन सिंह पकंज के साथ किसान यूनियन के नेता दिनेश सिंह पूर्व छात्र संघ पदाधिकारी अभय सिंह, किसान यूनियन नेता राधेश्याम सिंह जादौन तथा अंकित निगम ने भी समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। इस अवसर पर बांदा समाजवादी पार्टी के नेता ईशान सिंह पुत्र स्वर्गीय विवेक सिंह पूर्व मंत्री उपस्थित रहे। अखिलेश यादव ने उम्मीद जताई कि पंकज और उनके साथियों के समाजवादी पार्टी में शामिल होने से समाजवादी पार्टी को मजबूती मिलेगी। पंकज और उनके साथियों ने 2027 में समाजवादी पार्टी की बहुमत की सरकार बनाने का संकल्प लिया है। सपा का बढ़ता जनाधार

अखिलेश यादव के नेतृत्व एवं नीतियों पर आस्था जताते हुए बिजनौर के दर्जनों भाजपा नेता समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। सभी ने 2027 के चुनावों में समाजवादी पार्टी की जीत के लिए एकजुट प्रयास करने का संकल्प दुहराया। अखिलेश यादव ने सभी से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने का कहा। पाल नर्सिंग होम, नहटौर के डायरेक्टर निहाल सिंह के साथ बिजनौर में भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल होने वाले पाल समाज के प्रमुख नेता विजय सिंह बाकरपुर मंडावली, शीशम सिंह भगौता शाहनगर कुराली, मान सिंह पाल पालकी एवं शेरकोट, वीरेन्द्र सिंह सरकथल सानी, ओम प्रकाश मिर्जारीपुर चौहड़ आदि अन्य तमाम हैं। सपा का बढ़ता जनाधार