Thursday, February 26, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 19 अक्टूबर से 17 नवम्बर

विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 19 अक्टूबर से 17 नवम्बर

258

मुख्यमंत्री ने जनपद बस्ती में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा दस्तक अभियान का शुभारम्भ किया स्वास्थ्य विभाग, आई0सी0डी0एस0, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, पंचायतीराज, नगर विकास, मनरेगा आदि की प्रदर्शनी का अवलोकन किया अभियान के सफल संचालन से पूरे प्रदेश में जे0ई0/ए0ई0एस0, मलेरिया, डेंगू, चिकुनगुनिया एंव कालाजार रोगों पर प्रभावी नियंत्रण लगेगा वर्ष 2017 से प्रत्येक वर्ष संचालित विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा दस्तक अभियान के आशातीत परिणाम मिले, प्रदेश के 11 विभागों के संयुक्त प्रयास से अभियान संचालित करते हुए विषाणुजनित रोगों पर नियंत्रण पाया गया बेमौसम अतिवृष्टि से अभी भी रोगों का खतरा बना हुआ है, आगामी 15 नवम्बर तक हमें पूरी सावधानी बरतनी होगी वर्ष 2017 से पहले जनपद बस्ती से भी सैकड़ों बच्चे जे0ई0/ए0ई0एस0 से प्रभावित होते थे, परन्तु पिछले चार वर्षो में इस पर पूर्ण रूप से नियंत्रण पाया गया पहले चरण में इस अभियान को गोरखपुर एवं बस्ती मण्डल के 07 जनपदों में शुरू किया गया, इसके बाद अन्य 38 जिलों में तथा तीसरे चरण में पूरे प्रदेश में संचारी रोग नियंत्रण अभियान संचालित किया जा रहा कोरोना नियंत्रण के प्रदेश मॉडल को पूरे देश में पहचान मिली प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में लगभग 100 करोड़ कोविड वैक्सीन की डोज लगायी जा चुकी प्रदेश में 12 करोड़ से अधिक कोविड वैक्सीन की डोज लोगों को लगीकोरोना से मृत प्रत्येक व्यक्ति के परिवार को 50 हजार रु0 की आर्थिक सहायता देने की प्रक्रिया प्रदेश सरकार ने प्रारम्भ कर दी विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 19 अक्टूबर से 17 नवम्बर, 2021 तक तथा दस्तक अभियान 19 अक्टूबर से 01 नवम्बर, 2021 तक पूरे प्रदेश में संचालित किया जा रहा

बस्ती मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद बस्ती में प्रदेश में संचालित होने वाले तीसरे विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा दस्तक अभियान का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रचार वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। उन्हांेने विश्वास व्यक्त किया कि इस अभियान के सफल संचालन से पूरे प्रदेश में जे0ई0/ए0ई0एस0, मलेरिया, डेंगू, चिकुनगुनिया एवं कालाजार रोगों पर प्रभावी नियंत्रण लगेगा। इस अवसर पर उन्होंने स्वास्थ्य विभाग, आई0सी0डी0एस0, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, पंचायतीराज, नगर विकास विभाग, मनरेगा विभागों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया।वर्ष 2017 से प्रत्येक वर्ष संचालित विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा दस्तक अभियान के आशातीत परिणाम मिले है। प्रदेश के 11 विभागों के संयुक्त प्रयास से अभियान संचालित करते हुए विषाणुजनित रोगों पर नियंत्रण पाया गया है। इसमें यूनिसेफ, पाथ, डब्ल्यू0एच0ओ0 के सभी कर्मचारियों-अधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों ने विशेष प्रयास करके अभियान को गति प्रदान की है। दस्तक अभियान में आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों ने घर-घर जाकर बुखार एवं अन्य बीमारियों के लक्षण वाले लोगों का पहचान की है तथा उन्हें समय पर उपचार उपलब्ध कराकर प्राणों की रक्षा की है।बेमौसम की अतिवृष्टि से अभी भी रोगों का खतरा बना हुआ है। आगामी 15 नवम्बर तक हमें पूरी सावधानी बरतनी होगी। विशेष रूप से जल जमाव को रोकना होगा ताकि मच्छर न पनपें। उन्हांेने कहा कि वर्ष 2017 से पहले जनपद बस्ती से भी सैकड़ों बच्चे जे0ई0/ए0ई0एस0 से प्रभावित होते थे, परन्तु पिछले चार वर्षो में हमने इस पर लगभग पूर्ण रूप से नियंत्रण पाया है। इसलिए इस वर्ष बस्ती जनपद से तीसरे चरण का अभियान शुरू किया जा रहा है। संचारी रोग मौसमी बीमारियां है, जो मौसम के साथ हमें प्रभावित करती है। उन्होंने कहा कि पहले चरण में इस अभियान को गोरखपुर एवं बस्ती मण्डल के 07 जनपदों में शुरू किया गया। इसके बाद अन्य 38 जिलों में तथा अब पूरे प्रदेश में संचारी रोग नियंत्रण अभियान संचालित किया जा रहा है। प्रदेश में 12 करोड़ से अधिक कोविड वैक्सीन की डोज लोगों को लग चुकी है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश में लगभग 100 करोड़ कोविड वैक्सीन की डोज लगायी जा चुकी है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले लगभग डेढ़ वर्ष से हमारा प्रदेश कोरोना महामारी से प्रभावित रहा है। इसकी पहली लहर को नियंत्रित करने के लिए अपनाये गये तौर तरीकों का लाभ दूसरी लहर में मिला, जिसके चलते तीसरी लहर के आने से पहले उसके प्रभाव को नियंत्रित कर लिया गया। यह टीम वर्क का परिणाम है। कोरोना नियंत्रण के प्रदेश मॉडल को पूरे देश में पहचान मिली है। सभी को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आने वाले त्यौहारों को पूरी सावधानी से उत्साहपूर्वक मनायें, किन्तु सतर्कता व बचाव के साथ-साथ कोविड प्रोटोकॉल का पूर्ण पालन करें। त्योहारों में बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों का सावधानीपूर्वक स्वागत करें। नियमित रूप से मास्क लगायें, भीड़ में जाने से बचें, कोरोना टीके की दोनों डोज लगवायें। उन्होनंे कहा कि पहली डोज लगवाने पर 60 से 70 प्रतिशत सुरक्षा हो जाती है।  प्रदेश सरकार कोरोना से मृत हुए लोगों के प्रति संवेदना रखती है। कोरोना से मृत प्रत्येक व्यक्ति के परिवार को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की प्रक्रिया प्रदेश सरकार ने प्रारम्भ कर दी है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने गोद भराई और बच्चों का अन्नप्राशन किया।


समारोह को सम्बोधित करते हुए प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने कहा कि अन्तर्विभागीय समन्वय स्थापित करके यह अभियान संचालित किया जा रहा है। उन्होने बताया कि संचारी रोगों से बचाव के उपायों के साथ-साथ जिला अस्पताल तथा ग्रामीण क्षेत्र मे सी0एच0सी0/पी0एच0सी0 पर इलाज की सुविधाएं बढायी गयी हैं। सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि प्रदेश सरकार के अथक प्रयासों से कोरोना की रोकथाम से दूसरे राज्यों के सम्मुख मॉडल प्रस्तुत किया है।अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि 19 अक्टूबर से 17 नवम्बर, 2021 तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा 19 अक्टूबर से 01 नवम्बर, 2021 तक दस्तक अभियान पूरे प्रदेश में संचालित किया जा रहा है।इस अवसर पर उद्यान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीराम चौहान, विधान परिषद सदस्य स्वतंत्रदेव सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण तथा शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।