संविधान का अपमान करती है सपा-योगी

143
संविधान का अपमान करती है सपा-योगी
संविधान का अपमान करती है सपा-योगी

बाबा साहेब के संविधान का अपमान करना चाहती है सपा और कांग्रेस। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एटा में जनसभा को किया संबोधित। बोले, कांग्रेस जानबूझकर देश का इस्लामीकरण करना चाहती है। देश में तालिबानी शासन लागू करना चाहती है कांग्रेस।

एटा। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर देश में धर्म के आधार पर आरक्षण के खिलाफ थे, लेकिन कांग्रेस जानबूझकर देश का इस्लामीकरण करने की नीयत से तालिबानी शासन लागू करना चाहती है। वह इसके जरिये देश को फिर से विभाजन की ओर धकेलने का कुत्सित प्रयास कर रही है। ऐसे में आप कांग्रेस और सपा के गठबंधन से सावधान हो जाइए। ये लोग पिछड़ी जाति और अनुसूचित जाति के अारक्षण में से मुसलमानों को आरक्षण देना चाहते हैं, जो बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के संविधान का अपमान है। यह वही कांग्रेस है जो कहती थी कि राम हुए ही नहीं जबकि हम कहते थे कि रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे। इसे हमने करके भी दिखाया है। संविधान का अपमान करती है सपा-योगी

वहीं सपा कहती थी कि अयोध्या में परिंदा भी पर नहीं मार सकता है, लेकिन श्रद्धेय कल्याण सिंह के त्याग, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और आप सभी के आशीर्वाद से अयोध्या में रामलला का भव्य मंदिर बनकर तैयार हो गया है। यही नहीं देश में पहली बार देश की राष्ट्रपति ने राम मंदिर में रामलला के दर्शन किये। ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को एटा में जनसभा को संबोधित करते हुए कही है। इस दौरान उन्होंने बीजेपी के लोकसभा प्रत्याशी राजवीर सिंह राजू भइया के पक्ष में वोट की अपील की।

सपा काल में राजू और उमेश पाल की हत्या करने वाले आज मिट्टी में मिल गये।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आपके सामने भगवान राम के प्रति द्रोह करने वाले और राम भक्तों की टोली दोनों है। ऐसे में निर्णय आपको करना है कि सपा और कांग्रेस आपके वोट के लायक हैं या नहीं। इन्हाेंने श्रद्धेय कल्याण सिंह का अपमान किया। समाजवादी पार्टी ने उनकी मृत्यु पर संवेदना के दो शब्द भी नहीं व्यक्त किये। प्रदेश में समाजवादी पार्टी के समय में राजू पाल और उमेश पाल की हत्या हुई थी, आज वह मिट्टी में मिल गये हैं। सीएम योगी ने कहा कि केवल भारतीय जनता पार्टी ही आपके हितों के लिए संवेदनशील तरीके से कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ा है।

इसके साथ ही आज देश पूरी तरह से सुरक्षित है। देश में आतंकवाद और नक्सलवाद नियंत्रित है। देश में विकास के लिए जो काम हुए हैं, वह आत्मनिर्भर और विकसित भारत की नींव रखेंगे। कांग्रेस और सपा आरक्षण में सेंध लगाना चाहती है। इतना ही नहीं वह अल्पसंख्यकों को उनकी रुचि के अनुरूप खान-पान की स्वतंत्रता भी देने की बात कह रही है। ऐसे में कांग्रेस को भी यह बताना चाहिये कि ऐसा कौन का भोजन है जो बहुसंख्यकों से इतर है। वह तो एक ही हो सकता है गौ मांस क्योंकि हिंदू इसी का विरोध और परहेज करता है। प्रदेश में गौ हत्या पर प्रतिबंध है, लेकिन कांग्रेस और सपा गौ हत्या को वैध करना चाहती है। संविधान का अपमान करती है सपा-योगी

सपा, बसपा और कांग्रेस जब देश को सुरक्षा नहीं दे सकती तो इस समस्या को क्यों पालना।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि श्रद्धेय कल्याण सिंह ने अपना पूरा जीवन प्रदेश के विकास के लिये दिया। उन्हाेंने राम जन्मभूमि के लिए अपनी कुर्सी तक ठुकरा दी। आज उनका सपना साकार हुआ है। बीजेपी ने देश में जो करके दिखाया है, वह कांग्रेस, सपा और बसपा कभी नहीं कर पाती। आज एक तरफ जहां राम मंदिर बनकर तैयार हो गया है, वहीं दूसरी तरफ बड़े-बड़े माफिया का राम नाम सत्य भी हुआ है। सपा, बसपा और कांग्रेस देश को सुरक्षा के साथ सम्मान नहीं दे सकती हैं तो हमें इस समस्या को पालना ही क्यों है। ऐसे में मेरी आप से अपील है कि इनको कतई वोट मत दीजिये। आप श्रद्धेय बाबू जी के प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए आत्मनिर्भर भारत, विकसित भारत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फिर से देश की सत्ता सौंपने के लिए लोकसभा प्रत्याशी राजवीर सिंह राजू भैया को वोट दीजिये।