

सजग रहने से ही सीमा की सुरक्षा हो सकती है। इसमें कोई चूक स्वीकार्य नहीं होगी। हमें अपनी सेना पर पूरा भरोसा है। उसकी वजह से हम सुरक्षित हैं। आतंकवाद को जड़ से खत्म करने के लिए भारत सरकार जो फैसले लेगी समाजवादी पार्टी उसके साथ है। समाजवादी पार्टी का कहना है कि जड़ पर वार कीजिए उसको खत्म कीजिए। जब जड़ पर हमला होगा तो टहनियां अपने आप समाप्त हो जाएगी। अखिलेश यादव आज प्रबुद्ध सम्मेलन के अवसर पर मीडिया को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी नई दिल्ली में होने वाली सर्वदलीय बैठक में अपनी राय रखेगी। भाजपा को आतंकवाद से और सख्ती से मुकाबला करना होगा। यह बहुत संवेदनशील मामला है। हमारी फौज पूरी तरह सक्षम है मुंहतोड़ जवाब देने के लिए। आतंकवाद को जड़ से खत्म करने के लिए सरकार के साथ सपा
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में अन्याय और अत्याचार चरम पर है। भाजपा वोट के लिए कुछ भी कर सकती है। इसमें एक निवर्तमान होने वाले सीएम ओसीएम हैं और दो डीसीएम डिप्टी चीफ मिनिस्टर हैं। इनको न हाता भाता है न तिलक लुभाता है। भाजपा सरकार विपक्ष और खासकर ब्राह्मणों के खिलाफ राजनीतिक दुर्भावना से फैसले लेती है। पीडीए में ब्राह्मण भी शामिल हैं। पीडीए में हर पीड़ित शोसित शामिल है। हम सब मिलकर 2027 में भाजपा सरकार को हटाने का काम करेंगे। भाजपा के हटने पर ही लोग खुशहाल होंगे और उन्हें अन्याय, अत्याचार से छुटकारा मिल सकेगा।
नेता विरोधी दल विधानसभा उत्तर प्रदेश माता प्रसाद पाण्डेय ने कहा कि भाजपा जाति विशेष की सरकार है। वह समाज का नियंता है। ब्राह्मण अब 2027 में भाजपा को हटाकर अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाएगा। पूर्व सांसद कुशल तिवारी भीष्म तिवारी ने कहा कि समाजवादी विधारधारा पर संकट हैं हम किसी किस्म का दबाव बर्दाश्त नहीं करेंगे। अभी एक वर्ष का समय है। हम भाजपा के खिलाफ लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाएंगे। तभी 2027 में हमारा मान सम्मान वापस आएगा। इससे पूर्व संचालन कर रहे पवन पाण्डेय पूर्व मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार में ब्राह्मणों पर लगातार अत्याचार हो रहा है। अभी हत्याएं हो रही है। कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने तमाम घटनाएं गिनाईं और कहा कि अब हमें मिलकर भाजपा को सत्ता से बेदखल करना है।कार्यक्रम में शिवपाल सिंह यादव, माता प्रसाद पाण्डेय, अवधेश प्रसाद, राजेन्द्र चौधरी, श्यामलाल पाल, अभिषेक मिश्र, कुशल तिवारी, गणेश शंकर पाण्डेय, संतोष पाण्डेय, यासर शाह आदि प्रमुख नेता उपस्थित रहे।

आज प्रबुद्ध सम्मेलन नेता विरोधी दल विधानसभा उत्तर प्रदेश माता प्रसाद पाण्डेय की अध्यक्षता में हुआ जिसमें जय परशुराम के उद्घोष के साथ उपस्थित प्रबुद्धजनों ने दोनों हाथ उठाकर 2027 के विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी सरकार बनाने का संकल्प लिया। प्रबुद्ध सम्मेलन के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव थे। कार्यक्रम का संचालन पूर्व मंत्री पवन पाण्डेय ने किया।अखिलेश यादव ने कहा कि ब्राह्मण समाज में अग्रणी भूमिका निभाता रहा है। वह समाज को दिशा देता है। जीवन के विविध क्षेत्रों में उसका योगदान अविस्मरणीय है। समाजवादी पार्टी में ब्राह्मणों का बहुत सम्मान है और उनका मार्गदर्शन हमें मिलता रहा है। उनका सहयोग और समर्थन मिलने पर अब 2027 के विधानसभा चुनाव में विजय सुनिश्चित है।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अंकित शर्मा एवं पवन पाण्डेय ने अखिलेश यादव को भगवान परशुराम जी की सुन्दर प्रतिमा भेंट की। चार फुट ऊंची प्रतिमा का वजन डेढ़ कुंतल है और वह शुद्ध पीतल की बनी है। पवन पाण्डेय, अंकित शर्मा, पूजा शुक्ला, रोहित शुक्ला लल्लू, मोनू दुबे, अमित चौबे तथा कार्तिक तिवारी ने मिलकर एक बड़ी फूलों की माला भेंट की। सुल्तानपुर के वरिष्ठ समाजवादी नेता संतोष पाण्डेय ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को कई धातुओं से बना शंख और कामाख्या देवी मंदिर का अंगवस्त्र भेंट किया। कार्यक्रम में ब्राह्मण प्रतिनिधियों ने एकस्वर में समाजवादी पार्टी को जिताने और 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया। सभी का कहना था कि भाजपा सरकार में ब्राह्मणों को बहुत अपमानित होना पड़ रहा है। उन पर अत्याचार हो रहे है। जनता का हर वर्ग त्रस्त और परेशान है। भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल है।
आतंकवाद को जड़ से खत्म करने के लिए सरकार के साथ सपा