Saturday, February 7, 2026
Advertisement
Home समाज अन्य बड़ी खबरें भाजपा समर्थकों को भा रही सपा

भाजपा समर्थकों को भा रही सपा

149
भाजपा समर्थकों को भा रही सपा
भाजपा समर्थकों को भा रही सपा

राजेन्द्र चौधरी

  अखिलेश यादव के नेतृत्व पर आस्था जताते हुए आज बड़ी संख्या में लखनऊ के भाजपा समर्थकों ने उत्तर विधानसभा की प्रत्याशी पूजा शुक्ला के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को मजबूती देने और अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का सभी ने संकल्प लिया। समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने सभी को समाजवादी पार्टी में शामिल करते हुए उम्मीद जताई कि इन नए साथियों के आने से समाजवादी पार्टी को मजबूती मिलेगी। श्याम लाल पाल ने कहा कि पीडीए पर्चा की चर्चा घर-घर, गांव-गांव करते हुए इसका संदेश पहुंचाया जाना चाहिए। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष फाकिर सिद्दीकी, प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा शकील नदवी, तथा वरिष्ठ समाजवादी नेता देवी बख्श सिंह की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। भाजपा समर्थकों को भा रही सपा

आज समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में प्रमुख है। ममता त्रिपाठी, गुड़िया सिंह, राम विलास शर्मा, मोहम्मद नासिर, तारा श्रीवास्तव, पूनम जायसवाल, दलजीत कौर, अवनीश अवस्थी, अखिलेश अवस्थी, सुनीता सिंह, शिवानी, पिहू त्रिपाठी, सूरज कश्यप, पप्पू, हारून, आशा मौर्या, जितेन्द्र मौर्या, अभिषेक मिश्रा, सविता यादव, उदय यादव, रीना शुक्ला, अनीता शुक्ला, सरोज यादव, गुड़िया शुक्ला, आशा द्विवेदी, सूरज कश्यप, शिवेन्द्र मिश्रा, शैलेन्द्र मिश्रा, इशरत जहां, प्रियंका बाजपेई, पुष्पेन्द्र शुक्ला, रूपेन्द्र उपाध्याय, मुन्नी लाल यादव, शिवशंकर आनन्द, रजनीश कुमार सुधीर कश्यप, प्रेमचन्द्र यादव, आमिर गाजी आदि है। सदस्यता ग्रहण के अवसर पर ललित तिवारी, पूर्व पार्षद जगलाल यादव, वीरेन्द्र यादव उत्तर विधानसभा अध्यक्ष, सुधीर मौर्या महासचिव, राजू यादव, राकेश यादव, मुजीब खान, शिवम यादव सरकार, विपिन सिद्धार्थ, सूरज वर्मा आदि प्रमुख नेता शामिल रहे।     भाजपा समर्थकों को भा रही सपा