
प्रतापगढ। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रतापगढ में भाजपा प्रत्याशी संगम लाल गुप्ता तथा कैसरगंज से भाजपा प्रत्याशी करण भूषण सिंह के समर्थन में नामांकन सभाओं को सम्बोधित किया। फिरोजाबाद में विशाल जनसभा को संबोधित किया। श्री मौर्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बुल्डोजर देखकर समाजवादी पार्टी के गुण्डे थर-थर कांपते हैं। समाजवादी पार्टी समाप्तवादी पार्टी बनने वाली है। सपा की सरकार में सपाइयों का नारा, हर खाली प्लॉट हमारा। जिस गाड़ी में सपा का झंडा उस गाड़ी में बैठा गुंडा। भाजपा की सरकार में आज कोई गुण्डई करने की हिम्मत नही कर पा रहा है। सपा समाप्तवादी पार्टी बनने वाली है-उपमुख्यमंत्री
उपमुख्यमंत्री ने कहा सपा की साथी कांग्रेस ने पिछड़ो के आरक्षण पर डाका डालने का काम किया। कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार ने पिछड़ों का आरक्षण छीनकर मुसलमानों को दे दिया। कांग्रेस पार्टी मुस्लिम लीग बन गई है। कांग्रेस के कारण से कश्मीर मे अनुच्छेद 370 लगाया गया। कांग्रेस के कारण पाकिस्तान के पास कश्मीर का एक हिस्सा है। कांग्रेस के कारण भारत का विभाजन हुआ व भ्रष्टाचार की शुरूआत हुई। देश की समस्याओं की जड़ कांग्रेस है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सेवा सुशासन एवं गरीब कल्याण के दस साल तो सिर्फ ट्रेलर है पिक्चर अभी बाकी है। 4 जून को 4 बजे 400 पार होते ही देश आर्थिक महाशक्ति बनने की ओर बढ़ेगा और विकसित भारत का निर्माण होगा। उन्होंने कहा कि मोदी जी जो कहते है वह करते हैं। मोदी जी ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 समाप्त कर दिया और प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर भी बनकर तैयार हो गया।
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा सरकार में श्रीराम, जय राम, जय जय राम कहने पर रामभक्तों पर लाठियां चलायी गईं, जेल में डाल दिया गया। यहां तक कि सपा की सरकार में अन्तिम यात्रा के समय राम नाम सत्य है कहनें पर भी रोक लगा दी गई थी। जैसे ही जनता ने कमल का बटन दबाया, तो लाल चौक में तिरंगा फहरा रहा है। रामभक्त जय श्रीराम का जयघोष कर रहे है। उन्होंने कहा कि 2024 में कमल का बटन दबाइए तो पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में भी तिरंगा फहराएगा। घर-घर में खुशहाली पहुंचे, बस इतना फर्ज निभा देना, बाकी सब मोदी कर देंगे तुम कमल का बटन दबा देना। सपा समाप्तवादी पार्टी बनने वाली है-उपमुख्यमंत्री
























