सिन्धी महिलाओं ने किया शीतला मां का पूजन

162
सिन्धी महिलाओं ने किया शीतला मां का पूजन
सिन्धी महिलाओं ने किया शीतला मां का पूजन

थदडी पर्व पर सिन्धी महिलाओं ने किया शीतला मां का पूजन। प्रसाद वितरण के साथ हुआ कार्यक्रम का समापन। सिन्धी महिलाओं ने किया शीतला मां का पूजन

लखनऊ। थदड़ी पर्व पर सिंधी समुदाय ने रविवार को बहुत ही धूम धाम से मनाया। सिन्धी बाहुल्य क्षेत्रों में सुबह से ही माता शीतला के मन्दिरों में पुजा अर्चना शुरू हो गई। सिंधी पंडितों के घर में बड़ी संख्या में समाज की महिलाओं ने पूजा अर्चना कीर्तन भजन कर माता को भोग लगाया।

सिंधू सभा के अध्यक्ष अशोक मोतियानी, महामंत्री संजय जसवानी अशोक चांदवानी ने बताया कि इस पर्व पर सिंधी समाज एक दिन पूर्व रात में बना हुआ ठंडा और मीठा भोजन ग्रहण करते है। सिंध पकिस्तान में थदडी वाले दिन सभी एक जुट होकर माता शीतला मंदिर में पुजा अर्चना कर कारोबार बंद रख कर छुट्टी मनाते थे। यह पर्व रक्षा बंधन के आठवें दिन समूचा सिन्धी समुदाय हर्षा उल्लास के साथ मनाता है। थदडी शब्द सिन्धी भाषा में अर्थ ठंडा शीतल होता है।

सिन्धी समाज की गुरुयांनी जिनके घरों में सुबह से ही सिंधी समाज की महिलाओं ने माता शीतला की पूजा अर्चना कर भोग लगाया। सिंधी समाज गुरुयानी अंजली शर्मा, जानवी , हर्षा जसवानी, संगीता, जीविशा, भावना, सहित अन्य शमिल हुई दूसरी तरफ सिंधू नगर सिंधी पंचायत के अध्यक्ष अशोक चांदवानी, पटेल हिरवानी, लालचंद मंजर संतराम चांदवानी हंसराज, महेश तलरेज, नीरज राज्यपाल दिनेश रायचंदानी,ने कृष्ण नगर में थदडी की पूजा अर्चना कर प्रसाद वितरण किया। सिन्धी महिलाओं ने किया शीतला मां का पूजन